फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Teacher commits suicide in Muzaffarpur, suicide letter recovered Bihar police investigation patna

Bihar News : पटना निवासी शिक्षक ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड लेटर में लिखी बात देखकर पुलिस भी परेशान

Sun, 10 Nov 2024 10:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 10 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

Bihar : एक शिक्षक की पंखे से लटकी लाश मिली। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि सुसाइड नोट में वजह नहीं लिखा। बस इतना लिखा- आपलोगों का प्यार सदा मिला है....

विज्ञापन
Bihar News : Teacher commits suicide in Muzaffarpur, suicide letter recovered Bihar police investigation patna
घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक शिक्षक का पंखे से लटका हुआ शव मिला है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने ख़ुदकुशी की है। पुलिस का यह भी कहना है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिस पर उन्होंने आत्महत्या करने का न तो कोई कारण बताया है और न ही किसी को इसके लिए आरोपित किया है। मामला सरैया थाना क्षेत्र के दातापुर पंचायत के गोरीगांवा विद्यालय का है, जहां वह अंग्रेजी पढ़ाते थे। मृतक की पहचान पटना जिले के गर्दनीबाग़ थाना क्षेत्र के कच्ची तालाब के निवासी थे। पुलिस का कहना है कि बनौली गांव में दो मंजिल पर स्थित उनका आवास था, जहां दो दिन से कमरा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को संदेह होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस के आने के बाद घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन



                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed