{"_id":"652923cb42b0c2d2980ae897","slug":"bihar-news-students-played-bhojpuri-songs-in-smart-class-four-expelled-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: स्मार्ट क्लास में छात्रों ने चलाए भोजपुरी गाने, चार निष्कासित, बचाव में दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: स्मार्ट क्लास में छात्रों ने चलाए भोजपुरी गाने, चार निष्कासित, बचाव में दिया ये बयान
Fri, 13 Oct 2023 04:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:32 PM IST
सार
बेतिया में राजकीय कृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में कुछ छात्र पहुंच गए और स्मार्ट क्लास में टीवी को अपने यूट्यूब से जोड़कर भोजपुरी गाने सुनने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में एक स्कूल के स्मार्ट क्लास में अश्लील गाना छात्रों द्वारा चलाए जाने पर चार छात्र निष्कासित हो गए। मामला बगहा पुलिस जिले के मधुबनी में एक स्कूल के छात्र अपने ही स्कूल के स्मार्ट क्लास में पहुंचकर अश्लील वीडियो चलाने लगा, जिसका वीडियो भी किसी अन्य छात्रों के द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में चार बच्चों को चिन्हित किया गया है। सभी के अभिभावक को बुलाकर लिखित तौर पर बच्चों की शिकायत की गई है। इसके साथ ही चारो बच्चों को स्कूल से नामांकन रद्द करते हुए निष्कासित कर दिया गया है। सभी बच्चे इंटर के 11वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो लंच समय में चलाया गया था। इस दौरान सभी शिक्षक लंच में व्यस्त थे। इसके साथ ही छात्रों को सख्त निर्देश दिया गया कि कोई भी अनुशासनहीनता करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य और स्कूल पर बंधन के द्वारा अभिभावकों का एक बैठक बुलाया गया। चारो बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में बच्चों का कहना है कि यूट्यूब से जोड़कर पढ़ाई कर रहे थे। तभी स्क्रॉल करते हुए या वीडियो आ गया था, जिसे तुरंत हम लोगों के द्वारा हटा दिया गया। वीडियो कैसे वायरल हुआ है, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है।