फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Student dead found in Gaya, hanging in the courtyard,Bihar Police investigating murder and suicide

Bihar News : बंद घर के आंगन में लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

Mon, 01 Apr 2024 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 Apr 2024 07:31 PM IST
सार

Bihar : सातवीं का छात्र रविवार से लापता था। आज उसकी फंदे से लटकी लाश बरामद हुई। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर उसे लटका दिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Student dead found in Gaya, hanging in the courtyard,Bihar Police investigating murder and suicide
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में बंद घर के आंगन से 12 साल के छात्र का शव हुक में रस्सी से टंगा मिला। शव मिलने के की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना खिजरसराय प्रखण्ड के उचोली गांव की है। मृतक की पहचान मृत छात्र की पहचान राजीव कुमार के पुत्र चन्द्रलोक कुमार (12) के रूप में की गई। वह सातवीं क्लास का छात्र था। आज उसका का शव उसके ही घर के सामने काफी दिनों से एक बंद घर के आंगन में हुक रस्सी से लटका हुआ मिला है। पुलिस घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही ही डॉग स्क्वाएड की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


रविवार से था छात्र गायब
परिजनों का कहना है कि चन्द्रलोक रविवार की दोपहर से गायब था। परिजनों और ग्रामीणों रविवार की पूरी रात गांव में चंद्रलोक की खोजबीन की थी, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला। अगले दिन सोमवार को घर के सामने एक बंद घर से शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा -हत्या हुई है
मृतक के घरवालों और ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात में उस घर में खोजबीन की गई थी। लेकिन उस दौरान नहीं मिला था। परिजनों ने चन्द्रलोक की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आशंका है कि बच्चे को बाहर में कहीं हत्या कर उसके शव को घर के पास ला कर टांग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस में हुआ था झगड़ा
थानाध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम से खोजबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि कुछ गांव में चर्चा है कि मृतक के परिजनों और गोतिया में बीते दो तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed