फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Student committed suicide in Purnia, dead body found hanging: Bihar Police investigation

Bihar News: पढ़ाई के लिए पिता ने डांट लगाई तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान, कमरे में फंदे से झूलती मिली लाश

Mon, 03 Feb 2025 08:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Feb 2025 08:59 AM IST
सार

पिता ने कहा कि मैं काम में व्यस्त में रहने के कारण लव के पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता था। लव की मां ने मेरे पास शिकायत की लव इधर पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता है। इसी बात को लेकर लव को पढ़ाई करने के लिए कहा। इसके बाद उसने ऐसा किया..

विज्ञापन
Bihar News: Student committed suicide in Purnia, dead body found hanging: Bihar Police investigation
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में पढ़ाई के लिए पिता के डांटने पर बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने यह कदम उस वक्त उठाया जब पिता काम करने के लिए गए थे। रविवर रात घर लौटने पर पिता ने छात्र को कमरे में फंदे के सहारे झूलता हुआ पाया। इसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद मां दहाड़ मारकर रोने लगी। घटना के हाट थाना क्षेत्र के जनता के पास एक भाड़े के मकान में हुई हैं। मृतक छात्र लव कुमार (12 वर्ष) श्रीनगर थाना क्षेत्र के जंगेली निवासी चंदन गोस्वामी का पुत्र था।

विज्ञापन


लव इधर से पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता है
घटना के संबंध में छात्र के पिता चंदन गोस्वामी ने बताया कि लव कुमार कक्षा छह में पढ़ता था। मैं काम में व्यस्त में रहने के कारण लव के पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता था। लव की मां ने मेरे पास शिकायत की लव इधर से पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता है। इसी बात को लेकर वह अपने बेटे लव को पढ़ने के लिए दबाव डाला और कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो। लेकिन, लव को यह बात नागवार गुजरी और देर शाम घर में पिता और मां का नहीं रहने के कारण गमछे से फांसी लगा लिया। घर आते ही मां जब बेटा को लटकता हुआ देखा तो हल्ला करने लगी।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद मां दहाड़ मारकर रोने लगी। मृतक छात्र दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था और स्थानीय जनता चौक पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। के हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed