फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : step mother killed son in bihta patna bihar police investigation on land dispute

'मां' नहीं कह सकते इसे : पटना में महिला ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत; पिता ने की थी दूसरी शादी

Wed, 24 Jul 2024 10:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Jul 2024 10:16 AM IST
सार

Bihar News : हिंदू परिवार में दो शादियों की इजाजत नहीं है, लेकिन यहां एक व्यक्ति ने ऐसा करते हुए अपनी ही जिंदगी बर्बाद कर ली। दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के दोनों मासूम बेटों को कुएं में फेंक दिया। एक की मौत हो चुकी है, दूसरा गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar News : step mother killed son in bihta patna bihar police investigation on land dispute
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के सोदिशपुर गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर, वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस ने मृत बच्चे की पहचान अरुण कुमार के बड़े बेटे (7) शम्मी कुमार के रूप में हुई। वहीं अर्णव कुमार (5) की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरुण कुमार शर्मा ने दो शादी की है। पहली पत्नी से दो बेटा हुआ और दूसरी से एक बेटी हुई। संपत्ति को लेकर अरुण शर्मा की दो पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण अरुण शर्मा की दूसरी पत्नी शारदा कुमारी ने अपने सहयोगियों की मदद से दोनों सौतेले बेटे को बहलाकर कुएं के पास ले गई। इसके बाद दोनों को कुएं में फेंक कर फरार हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला
इधर, बच्चों का शोर सुनकर आसपास वहां पहुंचे। दो लोग कुएं में फौरन कूद पड़े। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला। आननफानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। ग्रामीण और परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed