फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : State Election Commission relieved mukhiya from her post charges of dual citizenship india Nepal

Bihar News : बिहार की एक मुखिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने किया पदमुक्त, वजह बना नेपाल

Thu, 24 Oct 2024 09:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Oct 2024 09:05 PM IST
सार

Bihar : राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार की एक मुखिया को उनके पद से मुक्त कर दिया है। उनपर आरोप है कि उनके पास न सिर्फ भारत की बल्कि नेपाल की भी नागरिकता उनके पास है। अब यही मामला उनके लिए नुकसान साबित हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : State Election Commission relieved mukhiya from her post charges of dual citizenship india Nepal
सबा परवीन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा की एक मुखिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने पदमुक्त कर दिया है। उनपर दोहरी नागरिकता रखने का आरोप है। मामला केवटी प्रखंड के कोठिया पंचायत का है, जहां की  मुखिया सबा परवीन उर्फ सबा खातून को भारत और नेपाल की दोहरी नागरिकता रखने के मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पदमुक्त कर दिया है। पंचायत चुनाव मुखिया सबा परवीन के पास भारत और नेपाल दोनो जगह की नागरिकता रखने को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन


मुखिया के खिलाफ़ चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी। पंचायत चुनाव के दौरान मुखिया के नेपाल और भारत दोनो देशों की नागरिकता रहते हुए उन्होंने पंचायत चुनाव में मुखिया पद की उम्मीदवार रहते हुए जीत गई थी, जिसे बिहार पंचायत चुनाव अधिनियम 2006 की धारा 136(1) के तहत भारत का नागरिक होना निर्वाचन प्रक्रिया मे भाग लेने हेतु मुख्य अहर्ता है। इन्ही आरोपों में घिरकर सबा परवीन की मुखिया पद की कुर्सी छीन गई है।
विज्ञापन


यह आरोप कोठियां पंचायत के रहने वाले जितेंद्र प्रसाद ने मुखिया के खिलाफ बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 135 एवं 136 (2) के तहत नेपाली नागरिकता के दावे के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग से मुखिया को पद हटाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में काफी बहस के बाद निवार्चन आयोग ने मुखिया को पद से हटाने का फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed