{"_id":"67bcb8a0cde5cffda2033449","slug":"bihar-news-ssp-suspended-police-station-officer-bad-touch-female-bihar-police-muzaffarpur-bihar-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : महिला पुलिसकर्मी से बैड टच करने वाले थानेदार पर कार्रवाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : महिला पुलिसकर्मी से बैड टच करने वाले थानेदार पर कार्रवाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड
Mon, 24 Feb 2025 11:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:51 PM IST
सार
Bihar : थानेदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। थानेदार पर आरोप है कि उसने महिला सिपाही के साथ बैड टच किया था। जांच होने पर मामला सच साबित हुआ।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर एसपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाने के एसएचओ शशि रंजन कुमार को एसएसपी सुशील कुमार ने निलंबित कर दिया है। शशि रंजन पर अपने ही थाने में पदस्थापित महिला पुलिस कर्मी ने बैड टच करने का आरोप लगाया था। जांच के लिए एसएसपी सुशील कुमार ने ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में ग्रामीण एसपी के अलावा एक महिला डीएसपी सीमा देवी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्व टू मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया था।अब इस मामले में टीम के दिए गए रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी शशि रंजन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
थानेदार पर बैड टच का गंभीर आरोप को लगाने वाली हत्था थाना में पदस्थापित महिला पुलिस कर्मी का उसके पति से भी पूर्व में अनबन हो चुका है और इसके बाद से ही वह अकेली रहती है। इसी बीच महिला सिपाही से थाने के बड़ा बाबू से काफी नजदीकी हो गई थी और ये फिर ये घटना सामने आई थी। इस मामले में उसने अपने वरीय अधिकारी से शिकायत की थी कि जब वह छुट्टी से अपने घर से लौट रही थी। इसी दौरान में वह सकरा स्टेशन पर एक ट्रेन से उतरी तो थानेदार उसे लेने खुद ही निजी कार से सकरा स्टेशन चले गए और थानेदार रास्ते में ही उसको बैड टच करने लगा। आरोपी थानेदार के इस रवैये से तंग होकर महिला सिपाही कार से उतर गई और पैदल ही थाने तक पहुंची। आगे-आगे पैदल चल रही महिला सिपाही को मनाकर दुबारा कार में बैठाने के लिए थानेदार पीछे-पीछे गाड़ी लेकर चलते रहे। रास्ते में ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा।जिस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी मनोज कुमार ने ग्रामीणों से पूछताछ की बात भी अपने रिपोर्ट में लिखी थी। यही नहीं बल्कि थाने के कई पुलिस कर्मियों ने भी जांच अधिकारी को बताया था कि बड़ा बाबू कार से पीछे-पीछे आए थे और आगे आगे पैदल ही महिला सिपाही अपने थाने में पहुंची थी।
विज्ञापन