फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Song and Classical Vocal Program competition patna bihar Secretariat Sports Foundation

Bihar News : विविध सांस्कृतिक रंगों से सजा पटना, 'फोक सॉन्ग ग्रुप' प्रतियोगिता ने बटोरी खूब तालियां

Fri, 28 Feb 2025 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 28 Feb 2025 07:14 PM IST
सार

Bihar : केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के मार्गदर्शन में 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' में कलाकारों ने जमकर अपने -अपने कला का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम उर्जा ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Song and Classical Vocal Program competition patna bihar Secretariat Sports Foundation
कार्यक्रम में कला का प्रदर्शन करती कलाकार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' का आयोजन का आज चौथा दिन था। यह आयोजन उर्जा ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

विज्ञापन


मंच संचालन लाडली रॉय और जया अग्रवाल ने किया।  शेड्यूल  के अनुसार कुल चार विधाओं में प्रतियोगिता  का आयोजन हुआ। पहली विधा में 'कर्नाटक क्लासिकल वोकल' था, जिसमें कुल छह प्रतिभागी थे। इसके लिए समय सीमा 10 मिनट निर्धारित था। इसी समय सीमा के भीतर प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रस्तुति सम्पन्न करनी थी। ज्यादातर प्रस्तुतियों में आदिदेव शंकर और विष्णु के विभिन्न अवतारों का बखान सुनने को मिला। हॉल में श्रोतागण संगीत में डूबते हुए दिखे।
विज्ञापन

 

Bihar News : Song and Classical Vocal Program competition patna bihar Secretariat Sports Foundation
कला का प्रदर्शन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

दूसरी विधा में 'कर्नाटक लाइट क्लासिकल वोकल' था, जिसमें सात प्रतिभागी थे। इसके लिए पांच मिनट का समय निर्धारित था। इस विधा में भी एक पर एक प्रस्तुति सुनने और देखने को मिली। ज्यादातर प्रस्तुति में  देवी-देवताओं का बखान अलग-अलग स्वरूपों में प्रस्तुत किया गया। 

तीसरी विधा में 'फोक सॉंग सोलो' था, जिसमें 20 प्रतिभागी थे। इस प्रतियोगिता में भी पांच मिनट का समय निर्धारण था। इस प्रस्तुति में सामाजिक संघर्ष, सामुहिक महत्वाकांक्षा,  स्थानीय लड़ाई,  ऐतिहासिक घटनाक्रम और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को बहुत ही अनोखे अंदाज में फोक गानों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।  दिल्ली की गरिमा ने फोक सॉंग के माध्यम से असहयोग आंदोलन में स्त्रियों की सहभागिता कैसे थी, इसको काफी ही बढ़िया तरीके से प्रस्तुति की गई। 

Bihar News : Song and Classical Vocal Program competition patna bihar Secretariat Sports Foundation
कला का प्रदर्शन करती महिला कलाकार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

चौथी और अंतिम विधा में 'फोक सॉंग ग्रुप' था, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों के कुल 17 ग्रुप ने भाग लिया। अलग-अलग राज्यों के स्थानीय परिधान और वेशभूषा से अलंकृत कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। एक साथ वेशभूषा,  गान, और क्षेत्रीय अनुभूति से जुड़े शब्द का स्वाद दर्शकों ने उठाया। तालियों की गड़गड़ाहट में कार्यक्रम की सफलता साफ परिलक्षित था। 

संयोजक सांस्कृतिक गतिविधि सीसीएससीएसबी के डीओपीटी प्रदीप कुमार खन्ना ने बताया कि पूरा कार्यक्रम अपनी तय लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। जैसी अवधारणा थी ठीक उसी दिशा में कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। किसी प्रतिभागी को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं। खाने-पीने से लेकर हर व्यवस्था चाक-चौबंद है। स्थानीय सहयोग भी पूरी तरह से मिल रही है। बाहर से लोग आकर यहाँ बहुत खुश हैं और उन्हें एक नई अनुभूति यहाँ आने के बाद प्राप्त हो रहा है। आशा है आने वाले दिनों में भी कार्यक्रम अपने पूरे शबाब के साथ आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed