फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Snake found in mid day meal again. kk pathak. pro.chandrashekhar. cm nitish kumar

Bihar : खाने में सांप के अफवाह से मचा हड़कंप; खाना फेंकने के बाद बच्चों ने क्या किया, जानें पूरी घटना

Fri, 15 Sep 2023 04:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 15 Sep 2023 04:25 PM IST
सार

Mid Day Meal : भोजन मिलते ही बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों ने कहा कि भोजन में सांप है। आननफानन में सारा भोजन फेंक दिया गया और उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया, जहां बच्चों का चेकअप किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Bihar News : Snake found in mid day meal again. kk pathak. pro.chandrashekhar. cm nitish kumar
बच्चों ने फेंक दिया खाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में उस समय अचानक अफरातफरी मच गया जब बच्चों ने खाना में सांप मिलने की बात कहकर शोर मचाने लगे। आननफानन में बच्चों ने सब खाना फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को आननफानन में पीएचसी पहुंचाया गया जहां बच्चों का चेकअप किया जा रहा है।

विज्ञापन


भोजन में सांप मिलने का उड़ा अफवाह
मामला दरभंगा के एक मध्य विद्यालय का है जहां छात्र छात्राओं ने छात्रों को मिड डे मील का खाना दिया गया। भोजन में सांप है, ऐसा कहकर बच्चों ने हल्ला मचा दिया। यह सुनकर अन्य बच्चों ने हल्ला गुल्ला करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी बच्चों के अभिभावकों तक भी पहुंच गई। आननफानन में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और विद्यालय के 17 बच्चों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां जांच पड़ताल कर 12 बच्चों को घर भेज दिया गया
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा -सब ठीक हैं 
अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का इलाज किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि अभी तक किसी भी बच्चे की तबीयत बहुत ज्यादा  खराब नहीं हुई है। इस सम्बंध में स्कूल की छात्रा महिमा कुमारी ने बताया कि खाना खाने के बाद मन घूमने लगा और उल्टी जैसा मन करने लगा था, लेकिन अब ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed