Bihar News : बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की बोगी से निकलने लगा धुआं, मच गई अफरातफरी
Bihar : दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में अचानक भगदड़ की स्थिति हो गई। ट्रेन के दो डिब्बों के बीच से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर से यात्री सामान समेत बोगी से कूदने लगे।
विस्तार
भारतीय रेल का अभी हालिया दरभंगा स्टेशन से दिल्ली के लिए खुलने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट को लेकर एक नया फैसला आया। कहा गया है कि बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट अब यात्रियों के लिए समय से दरभंगा जंक्शन पर तैयार मिलेगी। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से रवाना हो सकेगी। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में अचानक भगदड़ की स्थिति हो गई। ट्रेन के दो डिब्बों के बीच से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर से यात्री सामान समेत बोगी से कूदने लगे। रेलवे कर्मियों का कहना है कि ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग होने की वजह से बोगी संख्या S-4 से धुंआ निकलने लगा। घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के गोरौल स्टेशन के पास की है। आननफानन में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी।
धुआं निकलते ही मच गई अफरातफरी
घटना के संबंध में आरपीएफ का कहना है कि सुबह 10.36 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से हाजीपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई। गोरौल स्टेशन पार करते ही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में चालक को सूचना मिली कि बोगी संख्या S-4 से धुंआ निकल रहा है। सूचना मिलते ही चालक ने ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही स्कॉट कर रही आरपीएफ की टीम और भगवानपुर से आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय वहां यात्रियों में अफरातफरी का माहौल था। यात्री ट्रेन से अपना-अपना सामान लेकर उतर कर भाग रहे थे। वहां पहुँचते ही अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया बुझाया और फिर गार्ड, चालक और स्कॉट की टीम के द्वारा ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया।
रेलवे अधिकारियों ने बताई वजह
आरपीएफ का कहना है कि S-4 के अलावा S-3 और S-5 में भी धुआं-धुआं हो गया था। इस संबंध में रेलवे के पदाधिकारी का कहना है कि हॉट एक्सेल की वजह सेब्रेक बाइंडिंग की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। किसी भी जान-माल के नुक्सान होने की सूचना नहीं है।