फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Six dengue patients admitted simultaneously in DMCH Darbhanga

Bihar News: दरभंगा के DMCH में एक साथ छह डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती, एक नेपाल से आया

Mon, 18 Sep 2023 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 06:47 PM IST
सार

बिहार में दरभंगा जिले के तहत आने वाले डीएमसीएच में छह डेंगू पीड़ित मरीजों के भर्ती होने से हड़कंप मच गया। छह मरीजों में से एक नेपाल में रहकर नौकरी करता है।

विज्ञापन
Bihar News Six dengue patients admitted simultaneously in DMCH Darbhanga
छह डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में एक साथ छह डेंगू मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। पूरा डीएमसीएच का डेंगू वार्ड डेंगू मरीजों को लेकर अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटे में छह मरीजों को डीएमसी से भर्ती कराया गया है। पहले से इलाजरत दो मरीजों को छुट्टी दे दिया गया। डेंगू वार्ड में इलाजरत सभी छह मरीज डेंगू से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि डीएमसीएच में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 40 बेड का डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया। इस साल अब तक डीएमसीएच में कुल 40 डेंगू मरीजों को भर्ती करवाया गया था, जिनमें से 34 को छुट्टी दे दी गई है। डीएमसीएच में इलाज करवा रहे मरीज के परिजन नंदलाल ठाकुर ने बताया, मेरे मरीज रामाशीष पासवान सेवानिवृत बिहार पुलिस के जवान हैं। इनका कोई भी ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इन्हें करीब एक सप्ताह से बुखार लग रहा था। बुखार में कमी नहीं होने के चलते इन्हें डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


नेपाल से आए मरीज में मिले डेंगू के लक्षण
वहीं, मधुबनी जिले के हरलाखी निवासी जितेश मल्लिक ने बताया कि वह नेपाल के झापा जिला में स्थित एक मोबाइल दुकान में वह काम किया करता है। बीते गुरुवार से ही उसे नेपाल में बुखार आने लगा था। वहां के इलाज से सुधार नहीं होने पर वह भारत में अपने घर आ गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां माइक्रो बायोलॉजी विभाग में जांच कराने पर डेंगू पॉजिटिव आने पर उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएमसीएच की अधीक्षक डॉ अलका झा ने कहा, पिछले 24 घंटे में डेंगू के छह मरीजों को डीएमसीएच के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के पूरे परिसर में बराबर छिड़काव कराया जा रहा है। पटना और भागलपुर की तुलना में डीएमसीएच में आने वाले डेंगू मरीजों की संख्या कम है। इसके बावजूद जो मरीज आ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर मरीजों के पास कोई न कोई ट्रैवल हिस्ट्री रहा करता है। यहां इलाजरत सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed