फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Six bombs recovered in Darbhanga; Police had gone to investigate after the massive explosion

Bihar News : छह बम मिलने से हड़कंप, तेज धमाके के बाद जांच करने गई थी पुलिस; कमरे में बोरा देख रह गई दंग

Fri, 01 Mar 2024 03:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Mar 2024 03:41 PM IST
सार

दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि गुरुवार रात को एक निर्माणाधीन मकान में विस्फोट की सूचना मिली थी। छानबीन करने पर मौके पर से छह जिंदा बम को भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Six bombs recovered in Darbhanga; Police had gone to investigate after the massive explosion
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी स्थित मो. जावेद के निर्माणाधीन मकान में पुलिस ने छह जिंदा बम बरामद किया है। गुरुवार मध्य रात को इसी निर्माणधीन मकान से तेज धमाके की आवास आई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस आई। छानबीन करने पर पुलिस को एक बोरे मिला। इसे जब पुलिस ने खोला तो दंग रह गई। बोर में छह बम थे। फौरन बम स्क्वायड की मदद से पुलिस ने बम को डिफ्यूज कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर इतनी बड़ी संख्या में बम को रखा गया था। अब पुलिस इस बात की तहकीकात करने में लगी है आखिर रात को किसने दो बम का विस्फोट किया और यह बम यहां कैसे आए। 
विज्ञापन


आपराधिक गति विधियों के लिए सुर्खियों में रहता जावेद
बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र का ओझौल सहित डीलाही के इलाका अक्सर आपराधिक गति विधियों के लिए सुर्खियों में रहता है। गुरुवार रात बम विस्फोट की घटना के बाद मकान का मालिक अबतक सामने नहीं आया जिससे मामला संदिग्घ हो गया है। पुलिस मो. जावेद की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। निर्माणाधीन मकान के मालिक मो. जावेद ने बताया कि उन्हें भी मकान में बम मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार शाम में मजदूरों द्वारा काम खत्म हो जाने पर वे चले गए थे। उन्होंने पुलिस इस मामले में छानबीन को गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


मकान मालिक की संलिप्तता की जांच में जुट पुलिस
दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि गुरुवार रात को एक निर्माणाधीन मकान में विस्फोट की सूचना मिली थी। छानबीन करने पर मौके पर से छह जिंदा बम को भी बरामद किया गया है। बरामद किए गए बम डिफ्यूज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर उक्त मकान का मालिक मो जावेद की इसमें क्या संलिप्तता है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed