फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Simultaneous raids in all the jails of Bihar, DM-SP arrived with police team; Interrogation

Bihar News : बिहार के सभी जेलों में एक साथ छापेमारी, डीएम-एसपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे; कैदियों से भी पूछताछ

Thu, 19 Sep 2024 01:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Sep 2024 01:50 PM IST
सार

कारा महानिरीक्षक के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जेल में अवेध सामानों की आपूर्ति को रोकने के लिए यह छापेमारी की गई थी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Simultaneous raids in all the jails of Bihar, DM-SP arrived with police team; Interrogation
जेल में छापेमारी करने पहुंची पुलिसटीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सभी जेलों में एक साथ छापेमारी हुई। पटना, बेगूसराय, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर,  मोतिहारी, वैशाली, नालंदा समेत कई जिलों के कारा और उपकारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व छापेमारी हुई। सुबह-सुबह छापेमारी के साथ जेल के हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने सभी वार्डों की सघन तलाश ली। हालांकि कुछ जेलों में आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इधर, कारा महानिरीक्षक के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जेल में अवेध सामानों की आपूर्ति को रोकने के लिए यह छापेमारी की गई थी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। सुबह-सुबह एसपी, एसडीओ व सदर डीएसपी के साथ भारी पुलिसबल छापेमारी चल रही है। छापेमारी में पुलिस जवान के साथ महिला पुलिस बल को भी भी लगाया गया है, ताकि महिला कैदी वार्ड के भी चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा सके। आइए जानते हैं किस-किस जेल में छापेमारी हुई...

विज्ञापन


बेगूसराय जेल में छापेमारी
बेगूसराय के मंडल कारा में डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस की छापेमारी करने पहुंची तो कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में कैदी वार्डों की तलाशी ली गई। इतना ही नहीं विभिन्न वार्डों में बंद विचाराधीन कैदियों से अधिकारियों द्वारा पूछताछ जारी है। सुबह 9:00 बजे से छापेमारी जारी चल रही है। छापेमारी अभियान में जेल अधीक्षक, एसडीएम व सभी एसडीपीओ और अलग-अलग थानों की पुलिस सहित तकरीबन दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी छापेमारी में मौजूद रहे । 
विज्ञापन


नालंदा जेल में छापेमारी
नालंदा जिले में स्थित बिहारशरीफ मंडल कारा में गुरुवार की सुबह अचानक हुई छापेमारी ने प्रशासनिक सख्ती का संकेत दिया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देश पर की गई। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में एक बड़ी टीम ने लगभग ढाई घंटे तक चली इस छापेमारी में जेल के कोने-कोने की जांच की। इस दौरान कई संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। इसमें कई फोन नंबर लिखे पर्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने इन पर्चों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। इधर, जांच के दौरान जेल प्रशासन की कई खामियां इस दौरान सामने आईं। जेल की चहारदीवारी से सटे क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, मेडिकल वार्ड में कैदियों के अनावश्यक ठहराव की शिकायतों पर भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में छापेमारी
मुजफ्फरपुर केंद्रीय जेल में आज डीएम एसएसपी और एसडीएम और 25 थाना के साथ में छापेमारी की गई। उसमे सेंट्रल जेल की अलग अलग सेल में सघन जांच किया गया है। इस दौरान में जेल में बंद कई कुख्यात बदमाश शराब तस्कर और जघन्य मामले में बंद अपराधी से पूछताछ की गई। इस दौरान में अलग उनके सेल की जांच पड़ताल किया गया है। इसके साथ ही अन्य बंदियों के अलग अलग सेल की सघन जांच पड़ताल किया गया है। इस दौरान में कोई भी संदिग्ध सामग्री की बरामदगी नहीं हुआ है।


मोतिहारी सेंट्रल जेल में छापेमारी
पूर्वी चम्पारण के डीएम और एसपी द्वारा सेंट्रल जेल में सघन जांच अभियान चलाया गया। केंद्रीय कारा मोतिहारी मे सुबह आठ बजे दोनों अधिकारी गए और जेल की सघन तालाशी ली जा रही है। इधर, जिले मे बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस व प्रशासन मे भी बेचैनी है और जिले मे शांति व ब्यवस्था को लेकर अधिकारी सभी संभव उपाय मे लगे हुए हैं। जेल मे बंद अपराधियों के संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए भी जेल मे पुलिस व प्रशासन द्वारा यह छापेमारी की। जांच के दौरान जेल से कैंची, चाकू, बेल्ट के साथ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed