फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Shravani Mela special train will run from Patna-Bhagalpur and Mokama-Jasidih, railway news update

Bihar News : ट्रेनों में कांवरियों की भारी भीड़; पटना-भागलपुर और मोकामा-जसीडीह चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

Tue, 04 Jul 2023 07:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Jul 2023 07:40 PM IST
सार

Savan 2023 : सावन महीना आया तो ट्रेनों में बैठने की जगह तक नहीं मिल रही है। ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे ने पटना के मोकामा से देवघर के स्टेशन जसीडीह के लिए स्पेशल ट्रेन दी है। पटना-भागलपुर के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन मिली है। जानें शिड्यूल।

विज्ञापन
Bihar News: Shravani Mela special train will run from Patna-Bhagalpur and Mokama-Jasidih, railway news update
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे ने पटना के मोकामा से देवघर के स्टेशन जसीडीह के लिए स्पेशल ट्रेन दी है। पटना-भागलपुर के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन मिली है। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 05 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में और 02 जोड़ी श्रावणी स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। जानिए पूरा शिड्यूल...

विज्ञापन


गाड़ी सं. 03266/03265 पटना-भागलपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल - यह स्पेशल 6 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन पटना एवं भागलपुर से परिचालित की जायेगी। गाड़ी संख्या 03266 पटना-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 6 जुलाईसे 31 जुलाई तक प्रतिदिन पटना जं. से 06.40 बजे खुलकर 14.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03265 भागलपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 6 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन भागलपुर से 15.15 बजे खुलकर 20.35 बजे पटना जं. पहुंचेगी।  
विज्ञापन


जमालपुर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी
अप एवं डाउन दिशा में यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटना और भागलपुर बीच राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 06, शयनयान श्रेणी का 08 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन मोकामा एवं जसीडीह के बीच चलेगी ट्रेन
 गाड़ी सं. 03206/03205 मोकामा-जसीडीह-मोकामा श्रावणी मेला स्पेशल - यह स्पेशल 5 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन मोकामा एवं जसीडीह के मध्य परिचालित की जायेगी। गाड़ी संख्या 03206 मोकामा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 5 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन मोकामा से 09.15 बजे खुलकर 11.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03205 जसीडीह-मोकामा श्रावणी मेला स्पेशल 5 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन जसीडीह से 12.30 बजे खुलकर 15.25 बजे मोकामा पहुंचेगी।


स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे
अप एवं डाउन दिशा में यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन मोकामा और जसीडीह बीच हाथीदह, बड़हिया, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, जमुई एवं झाझा स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 14 कोच होंगे। इसके साथ ही गाड़ी सं. 05508/07 रक्सौल-भागलपुर-रक्सौल श्रावणी स्पेशल का घोड़ासहन स्टेशन अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है। गाड़ी सं. 05508 रक्सौल-भागलपुर श्रावणी स्पेशल 06.13 बजे घोड़ासहन स्टेशन पहुंचकर 06.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 05507 भागलपुर-रक्सौल श्रावणी स्पेशल 01.40 बजे घोड़ासहन पहुंचकर 01.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed