फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Shooter of industrialist Gopal Khemkha murder case arrested patna bihar Police investigation

Bihar News : प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, बेउर जेल से रची गई थी साजिश

Mon, 07 Jul 2025 08:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 07 Jul 2025 08:57 PM IST
सार

Gopal Khemkha Murder Case : हाई प्रोफाइल गोपाल खेमका हत्याकांड के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद पटना पुलिस और बिहार सरकार की खूब किरकिरी हुई। अब पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
Bihar News : Shooter of industrialist Gopal Khemkha murder case arrested patna bihar Police investigation
उद्योगपति गोपाल खेमका। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 हाई प्रोफाइल गोपाल खेमका हत्याकांड के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस खबर की फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन मिल रही जानकारी के मुताबिक उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी पटना सिटी के  माल सलामी का रहने वाला है। 4 जुलाई की देर रात जब वह बांकीपुर क्लब से अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी गांधी मैदान इलाके के रामगुलाम चौक स्थित उनके घर के सामने ही अपराधी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पटना पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। विपक्ष ने भी नीतीश कुमार की सरकार को मैन भर कोसा और जमकर जमला किया था। इस घटना से बिहार सरकार की भी काफी किरकिरी हो रही थी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: बिहार सरकार ने की थी एक गलती, वरना एक हत्यारा इस तरह गोपाल खेमका की हत्या नहीं कर जाता
विज्ञापन


 गोपाल खेमका हत्या कांड का शूटर उमेश यादव पुलिस की गिरफ्त में है। अंदरूनी जानकारी के मुताबिक़ घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन, हथियार और सुपारी के रूप में दिए गये लगभग तीन लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि हत्या की सुपारी देने वाला व्यक्ति नालंदा का रहने वाला अशोक साव है जो अभी पुलिस की चंगुल से फरार है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके कई ठिकानों पर अपना दबिश बना रही है। फिलहाल पुलिस उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से काफी देर पूछताछ की गई थी। मिली जानकरी के मुताबिक अब इस मामले में भी कुख्यात अपराधी अजय वर्मा भी आरोपी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गोपाल खेमका को पटना के ही शूटर ने मारी थी गोली, अंतिम संस्कार में आए संदिग्ध समेत पांच से पूछताछ जारी

घटना के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यालय स्तर से भी इस कांड का मोनेटरिंग की जा रही है। इस मामले का खुलासा करने के लिए बिहार एसटीएफ एवं पटना पुलिस के द्वारा SIT टीम भी गठित की गई थी। गोपाल खेमका हत्या कांड का एक तार बेउर जेल से भी जोड़ा जा रहा है। 5 जुलाई रविवार को पटना प्रमंडलीय आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना आईजी जितेंद्र राणा, पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा पूरे दल बल के साथ जेल में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed