फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : sexual exploitation in vardhman medical college pawapuri nalanda to give pass marks in viva exam

Pleasure for Viva : 'प्यार करो, नहीं तो फेल कर देंगे'... बोलकर डॉक्टर खींचने लगे, छात्राओं ने दी लिखित शिकायत

Thu, 07 Dec 2023 08:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Dec 2023 08:11 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री के गृह जिला में पावापुरी स्थित मेडिकल कॉलेज के अंदर मौखिक परीक्षा पास कराने के नाम पर छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। छात्राओं ने महिला थाने में पूरे विवरण के साथ लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन
Bihar News : sexual exploitation in vardhman medical college pawapuri nalanda to give pass marks in viva exam
मेडिकल की छात्रा ने थाना में की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में मेडिकल की छात्राओं ने अपने विभाग के एचओडी सहित 4 अन्य चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रेक्टिकल की परीक्षा में पास करने के लिए उन्हें चिकित्सकों ने संबंध बनाने का दवाब दिया। अगर वह लड़कियां इस बात से इंकार करती हैं तो उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया जायेगा। अब मेडिकल की छात्राओं ने इस बात की शिकायत महिला थाना में किया है। मामला बर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी का है, जहां तीन छात्राओं ने अपने विभाग के एचओडी और 4 अन्य डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वाइवा की थी परीक्षा
छात्राओं का कहना है कि उन लोगों का ट्रेड ओटी असिस्टेंट है। बुधवार को उन लोगों का प्रैक्टिकल और फिर वाइवा की परीक्षा थी। उनका निर्धारित समय 9:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक का था। निश्चित समय के अनुसार छात्राएं कॉलेज पहुंची, जहां वाइवा की परीक्षा दी। छात्राएं परीक्षा देकर अपने हॉस्टल लौट आई।
विज्ञापन


प्यार करने का दिया ऑफर 
शाम के वक्त विभाग के द्वारा फोन कर उन्हें फिर कॉलेज बुलाया गया। उन लोगों से कहा गया कि अर्जेंट हैं, एचओडी सर बुला रहे हैं। अगर समय पर नहीं पहुंचेगे तो वाइवा में फेल कर दिए जाएंगे। सूचना मिलते ही छात्राएं तत्काल विभाग पहुंची, जहां सभी छात्र छात्राएं पहुंचे हुए थे। लड़कों को बाहर ही रोक दिया गया और लड़कियों को एक-एक करके अंदर कमरे में भेजा जाने गया। अंदर जाने पर उन लोगों ने देखा कि अंदर मौजूद सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। अंदर मौजूद लोगों ने पूछा कि तुम पास करना चाहती हो या फेल करना चाहती हो? तुम्हारी परीक्षा बेहतर अच्छी नहीं हुई है। वहां मौजूद विभाग एचओडी एवं एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि अगर हम तुम्हें पास कर देंगे तो तुम मेरे लिए क्या करोगी। क्या तुम मुझसे प्यार करोगी, मुझसे हमेशा बात करोगी जो बोलेंगे वो बात मानोगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तिजनक हरकत करने का लगाया आरोप 
छात्राओं ने एक सिरे से उनकी इस ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि सर जैसा मेरा परफॉर्मेंस है और मैं जिस लायक हूं उसके अनुसार मुझे अंक दिया जाए और मुझे कुछ नहीं चाहिए। वहां मौजूद एचओडी सर ने कहा कि हम तुम्हें टॉप करेंगे। साथ ही एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि तुम सर का आशीर्वाद लो इसके बाद मैं पैर छूने के लिए झुकी और सर का आशीर्वाद लिया। तभी अचानक वहां मौजूद एचओडी ने हाथ पकड़ लिया और आपत्तिजनक हरकत करने लगे। इसके बाद वह कमरे के अंदर से खुद को छुड़ाते हुए बाहर निकल गई।

छात्राओं ने लगाया आरोप न तो प्राचार्य ने शिकायत सुनी और न पुलिस ने 
छात्रों का कहना है कि इसके बाद हम लोग कॉलेज के प्राचार्य के पास गए। जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि तुम लोग लिखित शिकायत करो हम उचित कार्रवाई करेंगे। इसके बाद हम लोगों ने गुरुवार की सुबह प्रिंसिपल का इंतजार किया। करीब 2 घंटे बाद उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने आवेदन लिया और कहा कि तुम लोग स्वतंत्र हो जहां शिकायत करना है जाकर करो। इसके बाद हमलोग स्थानीय थाना पहुँचे, लेकिन वहां थाना प्रभारी आवेदन लेने में टालमटोल करने लगे। इसके बाद हम लोग महिला थाना पहुंचे जहां महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि स्थानीय थाना में आप लोगों के द्वारा आवेदन दिया गया है। इसके कारण यहां केस रजिस्टर्ड नहीं हो सकता है।

ओपी प्रभारी ने कहा -हो रही मामले की जांच 
इस संबंध में पावापुरी ओपी प्रभारी अनिता कुमारी ने बताया कि छात्राओं के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। एचओडी समेत 5 लोगों के खिलाफ शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।


प्रिंसिपल ने कहा- डीएम ने किया है टीम का गठन 
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के द्वारा एक टीम का गठन किया गया है। विभाग के एचओडी एवं अन्य डॉक्टर से भी उनका पक्ष जाना गया है। वे लोग इस आरोप को बेबुनियाद बता रहे हैं। हालांकि छात्राओं का कहना है कि उन लोगों का यौन उत्पीड़न किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed