फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Seven year old minor child murder case samastipur darbhanga bihar police

Murder Case : सात साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, 18 दिनों बाद क्षत-विक्षत मिला शव, चप्पल से हुई पहचान

Tue, 28 Jan 2025 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 28 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

Bihar : उम्र थी मात्र 7 साल, ननिहाल में रहता था। एक दिन घर के पास से ही अचानक गायब हो गया। फिर जब मिला तो 18 दिन के बाद, वह भी ऐसी स्थिति में, कि सिर्फ चप्पल और शरीर पर लगे हुए कपड़ों के कुछ अंश से ही उसकी पहचान हो पाई। यह खबर आपको सचेत करती है।

विज्ञापन
Bihar News : Seven year old minor child murder case samastipur darbhanga bihar police
अब बस तस्वीरों में रहेगा मासूम मो सलमान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में 18 दिनों से लापता 7 वर्षीय एक बच्चे का सरसों के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला। मासूम बच्चे की पहचान हांसा पंचायत के महाराजगंज (नागरबस्ती) वार्ड संख्या 04 निवासी मो सफीक के नाती मो सलमान के रूप में हुई है।  मो सलमान 11 जनवरी 2025 से गायब था। बच्चे की पहचान चप्पल और कपड़े के आधार पर की गई है। घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


दुर्गंध होने पर शव की हुई जानकारी 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम हांसा गांव के पास आलू के खेत में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने पास के सरसों खेत से दुर्गंध का एहसास किया। मजदूरों ने इस बात की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने दुर्गंध के आधार पर खेत में तलाशी ली तो बच्चे का शव मिला। खेत में बच्चे की क्षत विक्षत लाश मिलने की सूचना पर मो सफीक भी मौके पर पहुंचे।  उन्होने घटनास्थल पर मिले चप्पल और उसके कपड़ों से शव की पहचान अपने नाती मो सलमान के रूप में की । ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 112 पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की भी जांच की और फिर शव को सदर अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतक के मामा ने दर्ज कराया था मामला
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के मामा ने थाना में मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि मृतक के मामा मो लाडला, जो मथुरापुर थाना क्षेत्र के महराजगंज वार्ड चार के रहने वाले हैं, ने बताया था कि उनका भांजा मो सलमान 11 जनवरी के साढ़े तीन बजे घर के बगल में सौ गज की दूरी बैर के पेड़ के पास से गायब है। घटना को लेकर परिवार के लोगों ने थाना में आवेदन भी दिया था। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका था। अब 18 दिनों के बाद बच्चे की सरसों के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में लाश मिली है। मथुरापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की हत्या गला काटकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग हैं खामोश 
सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि बच्चा अपने नाना के यहां रहता था। वह मूलतः कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव का रहने वाला है। उसके पिता बिहार से बाहर रहते हैं। परिवार के लोगों ने बच्चा गायब होने के पीछे किसी भी कारण अथवा किसी दूसरे पर शक जाहिर नहीं किया है। बहरहाल शव पूरी तरह से गल चुका था, इसलिए  फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे की हत्या कैसे की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed