{"_id":"67a794a67ba9584ecd00d402","slug":"bihar-news-seven-ips-officers-transferred-in-bihar-gds-2025-ips-officer-transfer-posting-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Officer: बिहार में महिला समेत सात आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, दीक्षा को मिली राजधानी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Officer: बिहार में महिला समेत सात आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, दीक्षा को मिली राजधानी की जिम्मेदारी
Sat, 08 Feb 2025 11:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:00 PM IST
सार
GDS 2025 : नीतीश सरकार ने फिर सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। उन सात अधिकारियों में दो महिला अधिकारी हैं। गृह विभाग ने यह अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने फिर महिला आईपीएस सहित सात अधिकारियों का तबादला किया है। अपराध अनुसंधान विभाग पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुश्री दीक्षा को पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर बनाया गया है, जबकि मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। वह 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। दीक्षा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
जानिए इन आईपीएस अधिकारियों को किस जिले की मिली जिम्मेदारी
नालंदा के सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्यांजली जायसवाल को बगहा के रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि गया के सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ को मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है। दिव्यांजली जायसवाल और शिवम धाकड़ दोनों 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सारण के सहायक पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन