फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: School bus overturns in Aurangabad, many children injured; road accident news

Bihar News : औरंगाबाद में स्कूल बस पलटी, 13 बच्चे घायल; घर लौट रहे थे छात्र, ऐसे हुआ हादसा

Fri, 23 Feb 2024 05:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Feb 2024 05:01 PM IST
सार

बस को पलटते देखते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। उन्होंने बस से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में 13 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: School bus overturns in Aurangabad, many children injured; road accident news
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की बस के पलटने से 13 बच्चे घायल हो गए। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र में नबीनगर-कोईरीडीह मुख्य पथ पर काशी तेंदुआ गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक संभाल पाता तब तक बस खेत में पलट गई। बस के पलटते ही वाहन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक हो गया फरार 
इधर, बस को पलटते देखते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। उन्होंने बस से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में 13 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, डीएवी पब्लिक स्कूल, नबीनगर की बस जपला (झारखंड) और आसपास के इलाके के बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में गड्ढ़े में पलट गई। वहीं दुर्घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 

Bihar News: School bus overturns in Aurangabad, many children injured; road accident news
बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
स्थानीय लोगों ने आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकालकर नबीनगर रेफरल  अस्पताल लाया, जहां सभी घायल बच्चों का इलाज किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नबीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बच्चों को अस्पताल लाकर छात्रो का इलाज कराया। घायल बच्चों में कुणाल राज, आर्यन पाठक, आर्यन कुमार, अनुखिल, जिंदल, ऋचा सिंह, लक्ष्मी लता, स्नेहल सिंह, अश्विनी कुमार, नवाब अली, स्वामी कुमार, आयुष कुमार, सौरभ कुमार एवं अन्य बच्चें शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर नबीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी आलोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल चाल जाना। इलाज के बाद बच्चों की हालत खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की गलती से हादसा हुआ है। पुलिस बस चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed