फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Saran SHO suspended, female constable accused of molestation bihar police

Bihar News : थानेदार करते हैं बैड टच, महिला सिपाही ने एसपी से लगाई गुहार; नप गये एसएचओ

Sun, 27 Oct 2024 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 27 Oct 2024 10:02 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक थानाध्यक्ष पर उसी के थाना में पदस्थापित महिला सिपाही ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि थानेदार मेरे साथ गलत हरकत करते हैं। आसपास होने पर बैडटच करते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Saran SHO suspended, female constable accused of molestation bihar police
नप गये आरोपी थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 सारण के एसपी ने एक थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ स्पष्टीकरण की मांग की है। आरोपी पुलिस पदाधिकारी पर पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है। अब पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने आंतरिक परिवाद समिति की रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


अपने ही थाना के महिला सिपाही को करते थे बैडटच 
मामला अमनौर थाना का है, जहां के पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन पर अपने ही थाने में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ जोर जबरदस्ती करने के साथ- साथ अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी डॉ कुमार आशीष का कहना है कि महिला सिपाही उनके  कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत दर्ज करायी थी। किये गये शिकायत के अनुसार उक्त पीड़ित महिला सिपाही ने विगत 19 अक्टूबर को अमनौर थानाध्यक्ष महमद जफरूद्दीन द्वारा जबरदस्ती व छेड़खानी करने की बात कही गई है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने विभागीय शिकायत के आधार पर इसकी जांच को लेकर अंतरिक परिवाद समिति को भेज दिया, जहां समिति ने उक्त मामले की तहकीकात करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच की। समिति की जांच रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर अमनौर थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
विज्ञापन


निलंबित हुए थानाध्यक्ष 
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि आंतरिक परिवाद समिति की रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक सह अमनौर थाने के थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इनके निलंबन के बाद प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक जयंत कुमार सिंह को अमनौर थाना का तत्काल प्रभार दिया गया है। अमनौर के थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन को अचानक निलंबित होने की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed