फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Saran female doctor cut ward member private part on doctors day after one year love affair

Doctors Day : शादी के लिए कोर्ट नहीं पहुंचने पर सजा; बिहार में महिला चिकित्सक ने वार्ड पार्षद का गुप्तांग काटा

Mon, 01 Jul 2024 02:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 Jul 2024 02:45 PM IST
सार

Bihar News : डॉक्टर्स डे पर एक महिला चिकित्सक के कारनामे की चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। डॉक्टर ने एक वार्ड पार्षद का गुप्तांग काट लिया। डॉक्टर का कहना है कि वार्ड पार्षद एक साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था।

विज्ञापन
Bihar News : Saran female doctor cut ward member private part on doctors day after one year love affair
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देश-दुनिया में आज डॉक्टर्स डे पर अच्छे संदेशों की भरमार के बीच एक चौंकाने वाली खबर बिहार से सामने आ रही है। बिहार के सारण में एक महिला चिकित्सक ने एक वार्ड पार्षद का गुप्तांग काट लिया। डॉक्टर्स डे पर महिला ने यह इंतकाम लिया है। महिला चिकित्सक का आरोप है कि वार्ड पार्षद उसका प्रेमी है। करीब एक साल से वह शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। जब उसे लगा कि वह शादी नहीं करेगा, सिर्फ शोषण ही करता रहेगा तो इंतकाम लेने के लिए उसका गुप्तांग काट लिया।

विज्ञापन


एक साल से शादी के नाम पर कर रहा था यौन शोषण 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि वार्ड पार्षद प्रेमी निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक को विगत एक वर्ष से शादी का झांसा देकर कर उसका यौन शौषण कर रहा था। आज इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और इसी गुस्से में महिला चिकित्सक ने अपने प्रेमी वार्ड पार्षद का गुप्तांग काट दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल प्रेमी को आननफानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Bihar News : Saran female doctor cut ward member private part on doctors day after one year love affair
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक ने स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह कथित प्रेमी का गुप्तांग सोमवार की दोपहर काट दिया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वार्ड पार्षद को रेफरल अस्पताल पहुंचाया है। जहां  प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। हालांकि महिला चिकित्सक ने खुद पुलिस व मीडिया के सामने स्वीकारा है कि उसका प्रेम प्रसंग विगत एक वर्ष से चल रहा था। लेकिन कथित प्रेमी शादी का झांसा देकर हमेशा उसका यौन शोषण करता था। विवाह करने नाम पर हर समय बहाना बनाता था।

रोमांस करते करते बिगड़ गया मामला 
सोमवार को अपनी आदत के अनुसार नगर पंचायत का वार्ड पार्षद सह कथित प्रेमी अपनी कथित प्रेमिका के घर पर आया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों रोमांटिक मूड में आने लगे। लेकिन महिला लगातार उसपर शादी करने का दवाब बनाते हुए शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थी। उधर प्रेमी वार्ड पार्षद शादी की बात को टालते हुए उससे संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच बात बढ़ने लगी और इसी दौरान महिला ने उसके गुप्तांग को चाक़ू से काटकर कटे हुए भाग को बाथरुम में फ्लैस कर दिया। गुप्तांग कटते ही प्रेमी चीखने चिल्लाने लगा, जिसे सुनकर आसपास के लोग भी वहां जुट गये और तुरंत स्थानीय थाना को कॉल कर के बुला लिया। आननफानन में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दर्द से तड़पते प्रेमी को जल्दी से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

एसपी ने कहा - हो रही है मामले की जांच 
घटना के संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रेमी को पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि आरोपी प्रेमिका को  हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Bihar News : Saran female doctor cut ward member private part on doctors day after one year love affair
फर्जी डिग्री वाली आरोपी महिला चिकित्सक और उसका फर्जी नर्सिंग होम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

फर्जी डिग्री के साथ चला रही थी फर्जी नर्सिंग होम 
पुलिस का कहना है कि प्रेमी मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के निर्वाचित पार्षद है, जबकि आरोपी महिला चिकित्सक वैशाली जिले के लालगंज की रहने वाली है। इस संबंध में सिविल सर्जन का कहना है कि आरोपी महिला खुद को चिकित्सक और बीएचएमएस बताती है। वह मढ़ौरा के चीनी मिल के सामने एलबी स्वास्थ्य अरोग्य संस्थान नाम से फर्जी नर्सिंग होम संचालित करती है। पुलिस का कहना है कि फर्जी तरीके से निजी नर्सिंग होम संचालिका के खिलाफ मढ़ौरा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सिविल सर्जन सारण को पत्र लिखकर शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद फर्जी तरीके से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। अब पुलिस फर्जी नर्सिंग होम की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed