फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : saran bihar Police raided hotel rajpoot prostitution case

Bihar : स्टेशन रोड के पास होटल में पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप, कई लोग हिरासत में; जानिए क्या है मामला

Thu, 27 Mar 2025 08:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Mar 2025 08:40 PM IST
सार

Bihar : पुलिस अचानक स्टेशन के पास स्थित एक होटल में पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचते ही हड़कंप मच्व्ह गया। आसपास के लोग अचानक इतने पुलिस कर्मियों को वहां देखकर हैरान हो रहे थे। फिर जैसे ही पुलिस होटल के अंदर पहुंची, देखकर दंग रह गई।

विज्ञापन
Bihar News : saran bihar Police raided hotel rajpoot prostitution case
एसपी डॉ कुमार आशीष - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सारण पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वालों के खिलाफ फिर से कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाले भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में की है, जहां लगभग 10-12 युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए लोगों में 6 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। हिरासत में लेने के बाद सारण पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान सभी लोग होटल के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए है। साथ ही इन लोगों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। अचानक सारण पुलिस के द्वारा इस तरह की छापेमारी से होटल संचालकों ने हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढिये -Bihar: किसी की आंखों में देख वह कह रही- हम मर्जी से आए, खुश हैं; दादी की फरियाद- कसाई है, मार देगा या बेच आएगा
विज्ञापन


सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि सारण पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के निजी होटल में कुछ युवक और युवतियां एक-एक करते हुए अंदर गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के द्वारा होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल सहित आसपास में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि इसी बीच कुछ लोग मौके से फायदा उठाते हुए भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार होटल में कई महीनों से अलग-अलग लड़कियां और लड़के हाथों में बगैर कुछ सामान लिए आते रहते थे। उनको देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अंदर से डरे और सहमे हुए है। जिस कारण उन लोगों का हरकत संदिग्ध और आने जाने की गतिविधियां कुछ ठीक नहीं लग रही थी। इसी तरह की सूचना सारण पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में एक होटल द्वारा गलत तरीके से अनैतिक कार्य को किया जा रहा है। जिसके बाद भगवान बाजार थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें छह महिला और पांच पुरुष शामिल है, इनलोगों के पास कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद किया गया हैं, हालांकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सारण पुलिस की कोशिश रहेगी कि कम से कम एक वर्ष के लिए उक्त होटल को सील किया जाए। ताकि दूसरे होटल संचालकों में डर और भय व्याप्त हो। साथ ही उक्त होटल संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाए। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी पुरुष और महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। क्योंकि पुलिस यह जानकारी लेने की कोशिश कर रही है कि होटल में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। वहीं इस छापेमारी के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि सबसे अहम बात यह है कि पूर्व में कई बार इस होटल में छापेमारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed