फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Sanatan Maha Kumbh in Gandhi Maidan, Patna; Jagatguru Rambhadracharya, Pandit Dhirendra Shastri

Bihar: 'अब बिहार हिंदू विरोधियों को सत्ता नहीं सौंपेगा'; सनातन महाकुंभ में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कही यह बात

Sun, 06 Jul 2025 06:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 06 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

Sanatan Samagam: सनातन समागम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विरोधियों से कहा कि हम पर जितने भी गालियां देनी है, दे दो। लेकिन, हम हिंदुओं को छोड़ के जाने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Sanatan Maha Kumbh in Gandhi Maidan, Patna; Jagatguru Rambhadracharya, Pandit Dhirendra Shastri
सनातन समागम में पहुंचे संत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना के गांधी मैदान में पहली बार सनातन महाकुंभ का आयोजन हुआ। देश के बड़े मठों के करीब 500 संत कई बड़े कथावाचक, राजनेता समेत करीब एक लाख लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रामभद्राचार्य ने कहा कि अब यह बिहार हिंदू विरोधियों को सत्ता नहीं सौंपेगा। वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि मैं राजनीति नहीं रामनीति के चक्कर में बिहार आया हूं। आइए जानते हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा बातें कहीं...

विज्ञापन

 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अब यह बिहार हिंदू विरोधियों को सत्ता नहीं सौंपेगा। पूर्व के शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस पर हमला किया था। मैं खुलकर कह रहा हूं, जिसने अपनी मां का दूध पिया हो, वो आकर मेरे सामने बोले। अगर वो मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए तो उनको गंगा में समाधि लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं इसी गांधी मैदान में नौ दिन की कथा करने आऊंगा। रामभद्राचार्य ने यह भी कहा कि जो वंदे मातरम कहेगा वही भारत में राज करेगा। उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर कहा कि वक्फ बोर्ड अब कभी नहीं हटेगा, ये मैं मंच से घोषणा करता हूं। रगड़ लो जितनी नाक रगड़नी है। हम सब राम-सीता के अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि जहां देखो वहां खून की नदी बह रही है। लेकिन, हमको डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: सनातन महाकुंभ में बागेश्वर धाम वाले बाबा ने कहा- हमारे धर्म पर घात हुआ तो हमलोग प्रतिघात करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपलोग काष्टवाद से उठकर राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित हो जाएं

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन महाकुंभ की महायात्रा में मैं आया हूं। बिहार से मेरा आत्मीय नाता है। बिहार का कर्जा हम जीवनभर नहीं भुला सकते हैं। इस बिहार की भूमि को हम प्रणाम करते हैं। आचार्य शास्त्री ने महंत राजू दास समेत सभी महंतों को प्रणाम करते हुए कहा कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है, तो बिहार पहला राज्य होगा जो इसे प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हम राजनीति नहीं राम नीति के चक्कर में आए हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि आप लोग काष्टवाद से उठकर राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित हो जाएं। सनातन खतरे में नहीं सॉफ्ट टारगेट पर जरूर है।


 

हम हिंदुओं को छोड़ के जाने वाले नहीं हैं

आचार्य शास्त्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर एक पिता के चार बेटे हैं, तो क्या किसी को एक बेटा प्रिय हो सकता है? उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि हमें एक-दूसरे से नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं, बल्कि सभी पार्टियों के हिंदुओं के साथ हैं। कहा कि हम राम के हैं, हम सनातन के हैं, हम संतों के हैं। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने चुनावों के बाद बिहार आने और पैदल यात्रा करने का भी एलान किया। कहा कि मैं चुनाव के बाद बिहार में पैदल यात्रा करूंगा। उन्होंने जातीय वाद को समाप्त कर राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिरंगा में चाँद चाहते हैं और हम चाँद पर तिरंगा चाहते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा करेंगे और हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए लोगों से जुड़ने की अपील की। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed