फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Samrat Chaudhary targets Nitish Kumar on Darbhanga AIIMS dispute, land scam, BJP, JDU

AIIMS Controversy: सम्राट चौधरी बोले- तीन बार जमीन घोटाला कर चुके हैं नीतीश कुमार, अब मिट्टी घोटाला करेंगे

Sun, 13 Aug 2023 06:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 13 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

Bihar News: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रविवार को महामहिम से मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार को मिट्टी घोटाला करने का आरोपी बताते हुए लालू प्रसाद पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Bihar news: Samrat Chaudhary targets Nitish Kumar on Darbhanga AIIMS dispute, land scam, BJP, JDU
राज्यपाल से मिले प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रविवार को महामहिम राज्यपाल से मिले। उनसे मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार को आड़े हाथ लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अराजकता की स्थिति है। यहां बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछली बार लालू जी की मिट्टी घोटाले में उनकी सारी संपत्ति उजागर हुई थी, उसी तरह की स्थिति बिहार में भी बनेगी। उन्होंने मांग की कि इसलिए इस मामले में कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


'बिहार में है अराजकता की स्थिति'
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की स्थिति यह है कि बिहार में विकास की पुण्यतिथि हो चुकी है और सुशासन की बरसी है। आज स्थिति पूरी तरह भययुक्त हो गई है। बिहार में अराजकता की स्थिति है। बिहार में बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया लगातार  बढ़ रहे हैं। इसलिए हम लोगों ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि आप इस पर संज्ञान लें और ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन


'तीन बार जमीन घोटाला किया नीतीश जी ने'
म्राट चौधरी ने कहा कि करीब 17 सौ करोड़ का ब्रिज गिर गया, लेकिन नीतीश जी के कान पर जूं नहीं रेंगी। बिहार में प्रधानमंत्री जी ने एम्स देने का काम 2015 और 2016 में किया। 1264 करोड़ रुपए अलॉट किया। बाद में उन्होंने यहां पर डायरेक्टर की प्रतिनियुक्ति भी की। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी तीन बार जमीन घोटाला कर चुके हैं। पहली बार 220 एकड़ देने का निर्णय किया जब हम लोग सरकार में थे। 89 एकड़ जमीन हस्तांतरित भी कर दी गई और मिट्टी भराई का काम भी 64 करोड़ का किया गया। सम्राट ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब फिर नीतीश जी ने कहा है कि हम नई जगह जमीन देंगे और 350 करोड़ का नया मिट्टी घोटाला करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नीतीश कुमार लालू जी से  प्रेरित'
इस सिलसिले में सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू जी से प्रेरित हो गए हैं। जिस तरह मिट्टी घोटाले में लालू जी की सारी संपत्ति उजागर हुई थी, उसी तरह की स्थिति बिहार में फिर बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed