फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Samrat Chaudhary assured during student protest in patna to cancel kk pathak, bihar board order

Bihar Board: केके पाठक का आदेश रद्द होगा, बिहार बोर्ड का विज्ञापन भी; इंटर के छात्रों को डिप्टी सीएम का भरोसा

Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

Bihar News : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश और बिहार बोर्ड के विज्ञापन को रद्द कर इंटर के छात्र-छात्राओं को इस साल कॉलेज में ही पढ़ने की छूट मिलेगी। नीतीश कुमार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यह आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Samrat Chaudhary assured during student protest in patna to cancel kk pathak, bihar board order
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिन छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट के लिए 11वीं में दाखिला ले लिया है या पढ़ रहे हैं, उन्हें कॉलेज से हटाने का बिहार के शिक्षा विभाग का आदेश रद्द किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर विभागीय अपर सचिव के हस्ताक्षर से 21 फरवरी को संकल्प जारी हुआ था, जिसके तहत इंटर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का दाखिला अप्रैल की पहली तारीख से खत्म हो जाना है। ऐसे छात्र-छात्राओं को कॉलेज की जगह हाईस्कूलों में दाखिला लेने का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश को देखते हुए बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट (OFSS) के जरिए कॉलेज से स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया का विज्ञापन भी जारी कर दिया था। अब जब इसके खिलाफ हंगामा बढ़ा तो आखिरकार भारतीय जनता पार्टी कोटे से बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐसी प्रक्रिया को रद्द करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


भाजपा और जदयू कार्यालय का छात्रों ने किया घेराव
बारहवीं की छात्राओं ने आज जदयू और भाजपा के दफ्तर का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राओं ने वीरचंद्र पटेल रोड में हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि हमलोगों की 11वीं की पढ़ाई हो चुका है। 12वीं में हमलोग एडमिशन ले चुके हैं। कॉलेज को पैसे भी दे चुके हैं। इसके बावजूद हमारे सारे पैसे बर्बाद कर दिए गए। यह अन्याय है। बिहार सरकार फौरन इस मामले में गंभीरता से ले और जांच करे। छात्राओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। छात्राओं को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed