{"_id":"6614e7dbe3ae2aa5210c7dfc","slug":"bihar-news-rohini-acharya-attacks-pm-modi-and-bjp-lok-sabha-elections-tejashwi-yadav-lalu-yadav-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohini Acharya : लालू की बेटी बोलीं- मुझे दुर्गा समान मान रहीं महिलाएं; तेजस्वी ने पीएम मोदी को पानी पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohini Acharya : लालू की बेटी बोलीं- मुझे दुर्गा समान मान रहीं महिलाएं; तेजस्वी ने पीएम मोदी को पानी पिलाया
Tue, 09 Apr 2024 12:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:31 PM IST
सार
लालू-राबड़ी राज पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचारी और बलात्कारियों को पनाह दिया जा रहा है। बालिका गृह कांड के बार में मुख्यमंत्री क्यों नहीं कुछ नहीं बोल रहे हैं?
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
चुनाव प्रचार के लिए छपरा रवाना होने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि माताएं और बहनें मुझे दुर्गा समान मान रहीं हैं। इस धूप में बहन-बेटियां समेत सारी शक्तियां खड़ी हैं अपनी इस शक्ति के लिए। नवरात्रि में बेटी-बहनों की पूजा की जाती है। मेरा आग्रह है कि आप सभी लोग अपनी इस बेटी (रोहिणी) को प्यार, दुलार और इज्जत दीजिए। यह बेटी आपको भरोसा दिलाती है कि आप सबका सेवा करेगी।
विज्ञापन
बालिका गृह कांड किसके समय में हुआ था?
लालू-राबड़ी राज पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचारी और बलात्कारियों को पनाह दिया जा रहा है। बालिका गृह कांड के बार में मुख्यमंत्री क्यों नहीं कुछ नहीं बोल रहे हैं? भाजपा वाले ताकत पर लड़ते हैं। हमलोग प्यार मोहब्बत से लड़ते हैं। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर लोगों को डराने का काम करते हैं। लालू को जंगलराज के सवाल रोहिणी ने कहा कि बालिका गृह कांड किसके समय में हुआ था। इस पर कोई क्यों नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन
रोहिणी ने कहा- फर्जी डिग्री वाले क्या बोलेंगे?
सम्राट चौधरी के तेजस्वी के पानी पिलाने के सवाल पर रोहिणी आचार्य कहा कि यह लोग क्या करते थे? तेजस्वी यादव ने इस बार ऐसा पानी पिलाया है कि बार-बार पीएम मोदी को खुद आना पड़ रहा है। यह फर्जी डिग्री वाले क्या बोलेंगे। यह लोग फ्राॅड हैं। कितना केस इनलोगों पर हुआ।
विज्ञापन