फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Road accident today in saharsa niyojit teacher car hit three children

Accident News : बिहार में बड़ा हादसा, नशेड़ी शिक्षक की कार ने तीन बच्चों को रौंदा; एक की हालत गंभीर

Sun, 29 Dec 2024 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Dec 2024 11:27 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक नियोजित शिक्षक ने नशे की हालत में कार दौड़ाते हुए तीन बच्चों को रौंद दिया। इनमें एक की हालत गंभीर है। वह नशे की हालत में तीसरी बार पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Road accident today in saharsa niyojit teacher car hit three children
घायलों के साथ बीच में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहरसा में नशे में धूत शिक्षक ने तीन बच्चों को कार से रौंद दिया, जिसमें एक की स्थिति गंभीर है। घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के खड़का तेलवा पंचायत के ब्राह्मण टोली की है। 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कार को जब्त किया। वही नशे की हालत में शिक्षक ओर उस कार पर सवार एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी जख्मी को इलाज के लिए नवहट्टा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नशे में धूत शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग रामनगर भरना मध्य विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह नशे की हालत में अपने एक अन्य सहयोगी के साथ अपनी कार से खड़का तेलवा पंचायत के ब्राह्मण टोली में भोज खाकर लौट रहे तीन बच्चों को रौंद दिया। इस घटना में उदय नारायण वर्मा के पुत्र (15) उत्सव कुमार, पवन कुमार वर्मा का पुत्र उमंग (5) और  मृत्युंजय प्रसाद वर्मा का पुत्र कुबेर कश्यप (20) बुरी तरह से घायल हो गये। दो जख्मी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रामनगर भरना विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह शराब के नशे की हालत में अपनी कार से ब्लॉक रोड होते हुए.खड़का तेलवा की ओर जा रहे थे। ब्राह्मण टोली के समीप ओवर स्पीड कार से भोज खाकर लौट रहे लोगों को ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों ने कार सवार नशे में धुत शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार को जब्त कर लिया है। शिक्षक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों नशे में है। जख्मी की भी स्थिति खतरे से बाहर है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed