फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident near Koilwar bridge in Patna, two dead ; Police engaged in investigation

Bihar News : कोईलवर पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, सात लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Mar 2024 11:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

दो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही कुल नौ लोग हताहत हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। शेष को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Road accident near Koilwar bridge in Patna, two dead ; Police engaged in investigation
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना-बिहटा मुख्य मार्ग पर कोईलवर पुल के नजदीक शनिवार की सुबह दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर काफी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना पाकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, बिहटा थाना प्रभारी सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
मामले में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षा ने बताया कि दो कारों के बीच आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना का कारण तेज रफ्तार हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मरने वालों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


परेव गांव के पास दोनों कारों के बीच भीषण टक्कर

बताया जा रहा है कि शनिवार को एक कार तेज रफ्तार से पटना से आरा की तरफ जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ आरा की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी। कोईलवर पुल के नजदीक परेव गांव के पास दोनों कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार में बैठे नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया। बिहटा थाना प्रभारी ने इस मामले में बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी लोगों की पहचान की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed