फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Samastipur, one dead; car went out of control and fell into a water filled pit.

Bihar News : समस्तीपुर में सड़क हादसा, एक की मौत; अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई कार

Wed, 13 Dec 2023 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Dec 2023 10:17 AM IST
सार

सड़क हादसे के बाद चालक कार के अंदर ही फंस गया था। कार के अंदर पानी भर जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि कार के पीछे बैठे युवक को पीछे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Samastipur, one dead; car went out of control and fell into a water filled pit.
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर मे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक कार असंतुलित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने कार के पीछे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाने के बेला पचरुखी गांव के नवीन दास के रूप में की गई है। जख्मी भी इसी गांव का बताया गया है। वह बेला से ताजपुर बारात जा रहा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि समस्तीपुर की ओर से मोतीपुर गांव की ओर एक बिना नंबर की एसयूवी कार तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, लोगों ने कार के पीछे का शीशा तोड़कर एक व्यक्ति को बाहर निकाल। जबकि चालक अंदर ही फंस गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। बाद में किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से ताजपुर रेफर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने चालक नवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी को सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल से मध्यरात्रि जख्मी को पटना रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण मदद नहीं करते तो दूसरे की भी हो जाती मौत
ग्रामीणों बताया कि सड़क हादसे के बाद चालक का पैर अंदर फंस गया था जिस कारण कार के अंदर पानी भर जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि कार के पीछे बैठे युवक को पीछे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। वह गंभीर रूप से जख्मी था। ग्रामीणों ने गमछा फेंक कर किसी तरह उसे गढ्ढा से बाहर निकाला। गंभीर रूप से जख्मी युवा इस दौरान बेहोश हो गया।

पुलिस ने कार को पानी भरे गड्ढे से निकाला बाहर 
ताजपुर थाना अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है मृतक युवक की पहचान कर ली गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पानी से बाहर निकाला गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed