{"_id":"657bc78da0a1a372340e0e9b","slug":"bihar-news-road-accident-in-madhepura-two-dead-tractor-overturned-in-water-filled-pit-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मधेपुरा में सड़क हादसा, दो की मौत; पानी भरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई दोनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मधेपुरा में सड़क हादसा, दो की मौत; पानी भरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई दोनों की जान
Fri, 15 Dec 2023 08:57 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 15 Dec 2023 08:57 AM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर सड़क छोड़कर पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गया। दबने से गाड़ी मालिक और ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर सड़क छोड़कर पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गया। दबने से गाड़ी मालिक और ड्राइवर की मौत हो गई। घटना घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर ओपी क्षेत्र के जागीर मुसहरी मोड़ के पास की है। गुरुवार देर रात इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालने में जुट गए।
जेसीबी की मदद से निकाली गई लाश
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर मालिक जागीर वार्ड-17 निवासी यदुनंदन यादव (65) अपने ड्राइवर लालकुन सादा (32) के साथ खेत जोतकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जागीर मुसहरी मोड़ के समीप पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में चालक व मालिक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद किसी तरह ट्रैक्टर मालिक को बाहर निकाला गया। वहीं ड्राइवर को निकालने के लिए जेसीबी मंगाना पड़ा। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर घैलाढ़ और परमानंदपुर ओपी की पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है। परमानंदपुर ओपी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि घटना जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ वह घटनास्थल पहुंचे। दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामल में आगे की कार्रवाई चल रही है।