फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD targeted government bihar police patna university student harsh raj murdered

Bihar News : राजद ने सरकार पर कसा तंज, कहा- कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर, जल्द हो हत्यारों की गिरफ्तारी

Mon, 27 May 2024 09:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 May 2024 09:43 PM IST
सार

Bihar : हॉस्टल के कुछ छात्रों ने एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। राजद ने दो मिनट का एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें कुछ लड़के उसे घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। राजद ने सरकार पर हमला करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News : RJD targeted government bihar police patna university student harsh raj murdered
छात्र को पीटते बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना में बीएन कॉलेज (पटना विश्वविद्यालय) के छात्र हर्ष राज को हॉस्टल के कुछ छात्रों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना तब हुई जब वह पटना लाॅ काॅलेज से निकल रहा था, तभी पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल के कुछ छात्रों ने उसपर अचानक हमला कर दिया। पीटने वाले बदमाश हर्ष को तब तक पीटते रहे जब तक हर्ष बेहोश नहीं हो गए।  हर्ष को मरा समझकर सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद अन्य छात्रों ने हर्ष को  पीएमसीच में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब राजद ने दो मिनट का एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें दिनदहाड़े हुए हत्या पर रोष प्रकट करते हुए  हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।             

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed