फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD party wants action on rjd mla supporting cm nitish kumar bihar government bhai virendra

Tejashwi Yadav : अपने ही विधायकों की विधायकी छीनने के लिए राजद MLA बैठे थे सीएम की कुर्सी पर, जानें पूरा मामला

Thu, 28 Nov 2024 03:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

Bihar News : "पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर राजद में गुस्सा है। विधानसभा अध्यक्ष को उन्हें हटा देना चाहिए।" तेजस्वी यादव ने भाई वीरेंद्र के सीएम की कुर्सी पर बैठने का जवाब यही दिया।

विज्ञापन
Bihar News : RJD party wants action on rjd mla supporting cm nitish kumar bihar government bhai virendra
विधानसभा परिसर में हंगामा करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सदन में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपनी पार्टी के विधायक के बैठने की बात का कारण बताया। उन्होंने कहा- "राष्ट्रीय जनता दल के उन विधायकों की विधायकी चली जाए, जिन्होंने बहुमत परीक्षण के दौरान राजद की ओर से जारी व्हिप का उल्लंघन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का साथ दिया था। हम बस यही दिखाना चाहते थे, इसलिए राजद विधायक भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर गए थे। वह कुर्सी पर बैठे नहीं थे, बस बताने गए थे कि सत्ता और विपक्ष की कुर्सियां जब अलग-अलग जगह होती हैं तो विपक्ष में बैठने की जगह राजद के विधायक सत्ता की तरफ कैसे बैठ रहे हैं!"

विज्ञापन


भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठे, भाजपा ने कहा- अमर्यादित
सदन में हंगामा का दौर जारी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित विधायक भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी पर जा बैठे। महागठबंधन विधायकों के हंगामे के बीच राजद नेता की इस करतूत पर सत्ताधारी विधायक भी हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन यह मामला आगे ही बढ़ता गया। भाजपा विधायकों ने इसे अमर्यादित, अशोभनीय और अक्षम्य करार देते हुए भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कार्रवाई की आवाज उठी तो सामने आए भाई वीरेंद्र ने क्या कहा
सदन में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले राजद विधायक भाई वीरेंद्र बुरी तरह फंसते नजर आए। सत्ता पक्ष ने उनके इस रवैये पर कार्रवाई की मांग तेज कर दी। कुछ देर के बाद भाई वीरेंद्र सामने आए और कहा कि उनकी मंशा मुख्यमंत्री की सीट पर बैठने की नहीं थी, बल्कि सदन को जगाने के लिए यह किया गया। भाई वीरेंद्र का कहना है कि सदन में नियम का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सदन में नियम के अनुसार बैठने की व्यवस्ताा नहीं की जाती है तो अब हम लोग मंत्री के सीट पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed