फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : RJD party Tejashwi Yadav paid tribute Bishandev Rai vaishali news hindi hajipur bihar news today

Bihar : लालू परिवार के विरोधी रहे विशुनदेव राय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा राजद की बड़ी क्षति

Fri, 10 Jan 2025 11:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 Jan 2025 11:53 PM IST
सार

Bihar : उत्तर बिहार में विशुनदेव राय को यादव का नेता माना जाता था। लालू प्रसाद यादव अपने आवास पर बुलाकर उनको राजद की सदस्यता दिलावाई और फिर विधान परिषद तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Bihar news : RJD party Tejashwi Yadav paid tribute Bishandev Rai vaishali news hindi hajipur bihar news today
विशुनदेव राय को अंतिम श्रद्धांजलि देते तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हाजीपुर पहुंचे और पूर्व एमएलसी विशुनदेव राय को अंतिम श्रद्धांजलि दी। विशुनदेव राय का पार्थिव शरीर राजद नेता मुकेश रोशन की आवास पर रखा गया था। विशुनदेव राय की हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन


भावुक हुए तेजस्वी यादव
एमएलसी विशुनदेव राय को श्रद्धांजलि देने के दौरान तेजस्वी यादव भावुक हो गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि विशुनदेव राय के निधन से राजद को एक बड़ी क्षति हुई है और इसे कोई पूरा नहीं की कर सकता है। उन्होंने कहा कि विशुनदेव राय एक बड़े समाजवादी नेता थे। एक ऐसा भी समय था जब लालू परिवार के वह घोर विरोधी हुआ करते थे। बाद में लालू प्रसाद यादव उन्हें पटना आवास पर बुलाकर राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता दिलवाई और एमएलसी बनाया।
विज्ञापन


यादव का नेता माने जाते थे 
राजद नेता और उनके भतीजे मुकेश रोशन ने बताया कि उनके चाचा विशुनदेव राय लंबे समय से बिशनदेव राय बीमार चल रहे थे। विशुनदेव राय लालू प्रसाद यादव के पारंपरिक सीट रहे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते थे और लालू प्रसाद यादव को कड़ी टक्कर दिया करते थे। लालू प्रसाद यादव 2000 में अपने आवास पर बुलाकर विशुनदेव राय को विधान परिषद भेजा था। सन 1985 में जब बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर हुआ करते थे तो विशुनदेव राय को कई देशों में प्रतिनिधि बनकर भेजा था। विशुनदेव राय 1988 में राजनीति में कदम रखा था वैशाली जिला में भी यादवों का नेता विशुनदेव राय माने जाते थे। विशुनदेव राय के भतीजा मुकेश रोशन वर्तमान में महुआ से विधायक हैं। वहीं लालू परिवार काफी खास विशुनदेव राय का पूरा परिवार खास माना जाता है। कहा जाता है कि लालू प्रसाद यादव की  जिस समय बिहार में सरकार हुआ करती थी उस समय विशुनदेव राय लालू प्रसाद यादव के परिवार के घोर विरोधी माने जाते थे। वह उस समय उत्तर बिहार में यादवों के नेता माने जाते थे। यही वजह थी कि लालू प्रसाद यादव ने उनको बुलाकर राजद पार्टी में शामिल कराया और एमएलसी चुनाव लड़ाया और विधान परिषद भेजा। यही वजह है कि लालू प्रसाद यादव के परंपरागत सीट राघोपुर पर दूसरा कोई दावेदार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed