फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party MP Manoj Jha commented on Ram Lalla photo, ram mandir and bjp party agenda

Ram Mandir : राजद के राज्यसभा सांसद बोले- राम लला आए हैं, ऐसा कहने वाले तो मूर्ख हैं; सीता-राम पर खुलकर बोले

Tue, 23 Jan 2024 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मंगलवार को पटना में मीडिया से सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राम लला आए हैं कहने वाले मूढ़-मूर्ख हैं। उन्होंने कहा कि राम तो कहीं गए ही नहीं थे, आएंगे कहां से? उन्होंने भाजपा पर सीधा वार किया।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party MP Manoj Jha commented on Ram Lalla photo, ram mandir and bjp party agenda
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सियासत जारी है। इंडी गठबंधन के घटक दल के नेता बयानबाजी करके भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर तंज कसते हुए कहा कि राम लला आए हैं यह कौन सी मूर्खतापूर्ण बातें कर रहे हैं? भाजपा के लोग यह बताएं कि सियाराम गए कहां थे। सियाराम तो कण-कण में हैं।

विज्ञापन


राम कबीर और गांधी के भी हैं
राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि भाजपा वालों को को अपने अंदर से प्राण प्रतिष्ठा करना चाहिए। श्रीराम जी कान मचोर कर भाजपा वाले को कहेंगे कि अब काम करो। सांसद मनोज झा यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम तो अंतर्मन में हैं। श्रीराम अयोध्या में हैं, कश्मीर में हैं, बिहार और महाराष्ट्र में भी हैं। कबीर और गांधी के भी राम हैं। बापू के तो हर कर्म और हर क्षण में राम थे।
विज्ञापन


पीएम पर तंज, कहा- वह जादूगर हैं
राजद सांसद ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी में इतिहास के साक्ष्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कला है। इस मामले में तो वह जादूगर हैं।  यह कला चलती नहीं है, बैठ जाती है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि मीडिया खबर पैदा करते हैं और खबर गिना देते हैं। आपको मुबारक हो। आपको खबर बनना मुबारक और खबर गिराना मुबारक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed