फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD party Lalu Yadav statement on Operation Sindoor returned to Patna from AIIMS Delhi

Operation Sindoor : एम्स दिल्ली से पटना लौटे लालू यादव; राजद अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही यह बात

Fri, 09 May 2025 09:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 09 May 2025 09:45 AM IST
सार

Bihar : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव दिल्ली से इलाज कराकर पटना पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने जय हिंद का नारा लगाते हुए कहा कि “हमें हमारी सेना पर गर्व है। हमारी सेना ने जो साहस दिखाया, उस पर पूरे देश को गर्व है।

विज्ञापन
Bihar News : RJD party Lalu Yadav statement on Operation Sindoor returned to Patna from AIIMS Delhi
पटना से एम्स दिल्ली के लिए ले जाए गए थे लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 36 दिनों के लंबे इलाज के बाद शुक्रवार की देर रात दिल्ली से पटना पहुंचे। दिल्ली एम्स के कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। पटना पहुँचने पर उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब ठीक है, और धीरे-धीरे वह बेहतर हो जायेंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -India Pakistan: बिहार के इस सांसद ने कही देश के मिजाज से अलग बात; बोले- अब भी हमला नहीं, बात करनी चाहिए थी
विज्ञापन


2 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर लालू यादव को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें तुरंत एम्स दिल्ली रेफर किया गया था। पटना एयरपोर्ट पर लालू को व्हीलचेयर पर लाया गया। इस दौरान  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती उनके साथ मौजूद थे। उनके समर्थकों ने “लालू यादव जिंदाबाद” के खूब नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तेजस्वी यादव ने सेना के कवरेज पर मीडिया को दी सीख, कही यह बात

ऑपरेशन सिंदूर पर पूछने पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि- “हमें हमारी सेना पर गर्व है। हमारी सेना ने जो साहस दिखाया, उस पर पूरे देश को गर्व है। जय हिंद!” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब सेना देना जानती है। वहीं राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने कहा कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। मीसा भारती ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए भी लिखा है कि, “ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया है कि भारत अब केवल सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान को अब हरकतों का अंजाम भुगतना होगा। सेना को सलाम।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed