फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : rjd party lalu yadav Rabri devi targeted bihar government nitish kumar and media bihar election

RJD: लालू ने बेटे तेजस्वी यादव के फार्मूले पर लगाई मुहर, जानें राजद कैसे बांटेगा बिहार विधानसभा के टिकट

Thu, 19 Jun 2025 04:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

Bihar : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज सरकार के साथ-साथ मीडिया पर भी खूब बोली। उन्होंने कहा कि यह महाजंगल राज नहीं राक्षसराज है। मीडिया को सरकार का कुछ नहीं दिखता है।

विज्ञापन
Bihar News : rjd party lalu yadav Rabri devi targeted bihar government nitish kumar and media bihar election
मंच पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य परिषद की बैठक हुई, जिसमें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर राबड़ी देवी ने मंगनीलाल मंडल को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि 'मैं मंगनीलाल मंडल को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। राबड़ी देवी ने   तेजस्वी यादव को भी बधाई दी। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव पार्टी को लेकर आगे चल रहे हैं। हमें पार्टी को मजबूत बनाना है, पार्टी को आगे बढ़ना है। जो जहां क्षेत्र में है उन्हें वहां आगे बढ़ना है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'मोदी जी बताएं, दिलीप जायसवाल मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने'?, PM मोदी के दौरे से पहले पीके का तंज
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कैसे-कैसे लोग सरकार में हैं। यह महा जंगल राज नहीं राक्षसराज है। रोड पर कोई चल नहीं पा रहा, घर में घुस-घुसकर मारा जा रहा है। राबड़ी देवी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सारा काम सरकार का लोग कर रहे हैं। इसके साथ ही मीडिया पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मीडिया को सरकार का कुछ नहीं दिखता है। हम लोग के राज में कुछ होता है तो एक महीना दिखाता है सब। सरकार में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे है। लालू और तेजस्वी यादव सत्तू खाते हैं तो लोग मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि तेजस्वी जो तय किए हैं, वही करना है। हम लोग उनके साथ हैं। पूरा बिहार परिवार हमारा है। जिसको जितना गाली देना है गली देते जाइए। सब को एक जुट रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -पटना में पोलो रोड पर फायरिंग: बाल-बाल बचा युवक; तेजस्वी बोले- हाईसिक्योरिटी जोन में खूंखार अपराधी, PM मोदी...

 बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नवगठित राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने की। यह कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन (गांधी मैदान) में हुई। बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मंगनीलाल मंडल के अलावे राज्य के सभी नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित लगभग 800 राज्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। मंगनी लाल मंडल को सत्र 2025 - 2028 के लिए बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। यह आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर किया गया है। 

इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मंगनीलाल मंडल पुराने समाजवादी हैं। सामाजिक न्याय की लड़ाई में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी ने निर्विरोध एक ऐसे व्यक्ति को प्रदेश का अध्यक्ष निर्वाचित किया है, जिसने लंबे दिनों तक जननायक कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद जैसे नेताओं के साथ समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्षरत रहे हैं। मंगनीलाल मंडल जी संगठन का लंबा अनुभव रहा है, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed