फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD Panchayat President caught while distributing notes, police seized envelopes of Rs 200 each

Bihar News: नोट बांटते पकड़े गए राजद के पंचायत अध्यक्ष, पुलिस ने दो-दो सौ के लिफाफे के साथ किया गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 12:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Nov 2024 12:59 PM IST
सार

Gaya News: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी के लिए नोट बांटते राजद के पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव को पुलिस ने धर-दबोचा है। साथ ही हिरासत में लिया गया आरोपी के पास से पुलिस ने दो-दो सौ के लिफाफा भी जब्त किया है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD Panchayat President caught while distributing notes, police seized envelopes of Rs 200 each
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के चार सीटों पर कल उपचुनाव होना है। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडे अपना रहे हैं। गया जिले के दो विधानसभा बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव होना है। हालांकि बेलागंज विधानसभा सीट हाॅट सीट माना जा रहा है। बेलागंज विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव और जन सुराज पार्टी से मो. अमजद भाग्य आजमा रहे हैं। जीत हासिल करने के लिए अब नोट के बदले वोट लेने का भी सिलसिला जारी है। पुलिस ने नोट बांटने वाले को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


गोविंद यादव को पुलिस ने धर-दबोचा है
इसी क्रम में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी के लिए नोट बांटते राजद के पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव को पुलिस ने धर-दबोचा है। साथ ही हिरासत में लिया गया आरोपी के पास से पुलिस ने दो-दो सौ के लिफाफा भी जब्त किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी आशीष भारती ने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


वोट खरीदने के उद्देश्य से पैसा बांटा जा रहा था
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव में राजद के पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव को मतदाताओं के बीच पैसा बांटते ग्रामीणों ने पकड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद यादव कथित तौर पर मतदाताओं को लुभाने के लिए 200-200 रुपये के लिफाफे बांट रहे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उन्हें घेर लिया और पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची और गोविंद यादव को हिरासत में ले लिया। आरोपी गोविंद यादव के पास से पुलिस ने दो-दो सौ रुपये के कुल 20 लिफाफे जब्त किया। लोगों ने बताया कि वोट खरीदने के उद्देश्य से पैसा बांटा जा रहा था। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी आशीष भारती ने जांच के आदेश दिया। फिलहाल बेलागंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed