Shivdeep Lande : आईपीएस से इस्तीफा दे चुके शिवदीप लांडे की प्लानिंग चौंकाएगी; कल जनता के बीच करेंगे खुलासा
Bihar : सोशल मीडिया पर आकर अपने नौकरी से त्याग पत्र देने की जानकारी देने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अपने नौकरी छोड़ने की वजह सार्वजनिक करेंगे। नौकरी से त्यागपत्र देने की भी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी पूरी होने से पहले पुलिस सेवा को अलविदा कहने वाले सुपरकॉप पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अब एक बार फिर लोगों के सामने आकर अपनी बात कहेंगे। इसके साथ ही वह अपने अपने सोशल मीडिया से लाइव आकर लोगों से जुड़ेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर आकर दी है। उन्होंने अप्मने नौकरी से त्यागपत्र देने और त्यागपत्र देने की वजह तक सोशल मीडिया पर ही आकर अब तक दी है। अपने इस प्रेस वार्ता में वह किस बात का खुलासा करेंगे अब लोगों को इसका इंतजार रहेगा।
इस्तीफा के बाद राजनीति में जाने की खूब चली थी चर्चा
पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे के सोशल मीडिया पर इस्तीफे का एलान करने के साथ ही सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा बढ़ गई थी। पूरे बिहार में इस बात पर बहस शुरू हो गई कि वह कोई राजनीतिक पार्टी में शामिल हो रहे हैं या फिर कोई अपनी पार्टी का निर्माण करेंगे। कुछ लोग तो यह भी कहने लगे थे कि शिवदीप लांडे जन सुराज में शामिल होंगे। लेकिन उसी बीच शिवदीप लांडे फिर दूसरी बार सोशल मीडिया पर आकर इस तरह की चर्चाओं पर खुद ही विराम लगा दिया। अब फिलहाल कल तक का इंतज़ार करना होगा, जिसके बाद नौकरी छोड़ने का कारण और अगला अब क्या होने वाला है, यह भगी स्पष्ट हो जायेगा।
सुपरकॉप आईपीएस कहे जाने वाले शिवदीप लांडे 6 सितंबर को पूर्णिया रेंज के आईजी का चार्ज संभाला थाऔर फिर उन्होंने 19 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 15 जून को उनका त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया, जिसकी अधिसूचना राष्ट्रपति भवन से जारी की गई थी। उनके इस्तीफ़ा देने किए कारणों की खूब चर्चा हुई थी।
सोशल मीडिया पर पत्नी को दिया था संदेश
प्रशासनिक अधिकारी की नौकरी छोड़ राजनीति में प्रवेश करने की चर्चाओं के बीच पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के बारे में भी लिखा था। यह सन्देश इस बार उन्होंने अपनी पत्नी गौरी के लिए उनके जन्मदिन पर लिखा था। उन्होंने लिखा था कि- त्याग यह शब्द किताबों में पढ़ने में अच्छा लगता है, लेकिन गौरी, तुम्हारा त्याग ही मेरे इस निर्णय का कारण है। तुम्हारे समर्पण और मेरे बिहार के प्रति संवेदना को समझने के लिए मैं शब्द नहीं ढूंढ सकता। तुम्हारे इस त्याग के कारण मैंने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने और बिहार में अपना अगला समय बिताने का निर्णय लिया।