{"_id":"6596b1dfd6bf94456a036137","slug":"bihar-news-rarest-of-the-rare-case-of-husband-wife-love-where-two-died-on-a-bed-in-gaya-made-for-each-other-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म-जन्म का साथ है हमारा-तुम्हारा : न किसी ने मारा, ना हादसे में गई जान, पति-पत्नी सदा के लिए सो गए साथ-साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म-जन्म का साथ है हमारा-तुम्हारा : न किसी ने मारा, ना हादसे में गई जान, पति-पत्नी सदा के लिए सो गए साथ-साथ
Thu, 04 Jan 2024 06:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:55 PM IST
सार
Bihar News : कभी-कभी ऐसा सामने आया है कि पति की मौत सुनकर पत्नी की मौत हो गई हो या पत्नी के बारे में जानकर पति भी चल बसा हो। लेकिन, बिहार में जो हुआ- ऐसा केवल फिल्मों में होता है। जो जान रहा, अचरज कर रहा है।
विज्ञापन
साथ जियेंगे साथ मरेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंग्लिश बाबू, देसी मेम फिल्म में एक घटना होती है, जब पति-पति दोनों जलकर अस्पताल में हैं और फिर जब दोनों को लोग देखते हैं तो एक-दूसरे के पास मरे पड़े होते हैं। एक साथ इस तरह पति-पत्नी की मौत वास्तविक जीवन में अमूमन हादसे या हत्याकांड में होती है। कभी-कभी यह भी सामने आया है कि पति या पत्नी की मौत की खबर सुनकर दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। लेकिन, यह घटना उससे भी अजूबा है। ऐसा कुछ नहीं हुआ। पहले से कोई बीमारी भी नहीं थी। सुबह लोगों ने कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा खोला तो अंदर पति-पत्नी अपने बिस्तर पर सदा के लिए सोये मिले।
विज्ञापन
एक साथ हुई मौत
बिहार के गया जिले के एक गांव में एक साथ पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों के मौत के बाद ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का सात जन्मों का साथ था, इसलिए दोनों की मौत एक साथ हुई है। हालांकि अब यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ़ है। घटना टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर पंचायत के शिला गांव की है, जहां दिनेश मिस्त्री (40) और उनकी पत्नी रिंकू देवी (35) की गुरुवार को एक साथ मौत हो गई। लोगों का कहना है कि हृदय गति रुकने से दोनों का निधन हुआ है।
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रिश्ते की बात करने आये थे घर
परिजनों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी को किसी प्रकार का कोई रोग नहीं था। दिनेश बाहर में कारपेंटर का काम करते थे और बेटी का रिश्ता तय करने के लिए कुछ दिन पहले घर आये थे। इसी बीच यह घटना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ा बेटा जयकेश कुमार चेन्नई में रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर वह भी फ्लाइट से घर आ रहा है, उसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा। मुखिया रंजु देवी एवं मुखिया पति लालु यादव घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजनों से मिलकर दुख प्रकट करते हुए सांत्वना दिए।
विज्ञापन