Bihar News: साढ़े तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत; गोद में उठाकर सुनसान जगह पर ले गया, बच्ची की हालत गंभीर
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में साढ़े तीन वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी सहित कई थानों की पुलिस को गांव में भेजकर स्थिति को संभालने में लगे है। हालाकि, पुलिस ने भी मामले में गम्भीरता से जांच करते हुए घटना के आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गांव में FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
बताया जाता है कि आरोपी युवक सुनील कुमार अपने एक रिश्तेदार के घर दस पंद्रह दिन पहले आया था। बीती रात वह पीड़ित बच्ची को गोद में लेकर खेलाने लगा। कुछ देर बाद बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची को कराहते हुए पाए जाने के बाद उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर घटना की जानकारी ली जा रही है। स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रण में है। FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। जबकि पीड़ित बच्ची का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।