फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vigilance Inspector arrested in Motihari: Ram Bahadur Prasad Kushwaha, Court Warrant, Police

Bihar News: एसपी ऑफिस पहुंचते ही निगरानी का दराेगा गिरफ्तार; कोर्ट से वारंट और कुर्की आदेश के बावजूद था गायब

Mon, 10 Feb 2025 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Feb 2025 05:18 PM IST
सार

Motihari Police: मोतिहारी के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा के ऊपर कोर्ट से परमानेंट वारंट जारी हुआ था। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। मोतिहारी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
 

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance Inspector arrested in Motihari: Ram Bahadur Prasad Kushwaha, Court Warrant, Police
पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"चौबे गए छब्बे बनने दूबे बनकर आ गए" यह कहावत सोमवार को मोतिहारी में एक दरोगा के ऊपर सटीक चरितार्थ हो गई। निगरानी विभाग में तैनात दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा पूर्व विधायक राजेश कुशवाहा के साथ अपने केस की पैरवी करने एसपी ऑफिस पहुंचा था। वह भी तब जब कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। इतना ही नहीं जब दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा  ने सरेंडर नहीं किया था तो कोर्ट ने कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया था। लेकिन, दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा अपनी हनक दिखाकर गायब हो गया था। एसपी ऑफिस पहुंचते ही दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा ने खुद को निर्दोष बताया। पूर्व विधायक ने भी एसपी को कहा यह निर्दोष है। लेकिन मोतिहारी के सामने उसकी एक न चली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


निगरानी विभाग में दरोगा के पद पर तैनात है रामबाबू
अब मोतिहारी पुलिस दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा अपने ऊपर वारंट जाने होने के बावजूद निगरानी विभाग, पटना में ड्यूटी कर रहा था। मोतिहारी के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा के ऊपर कोर्ट से परमानेंट वारंट जारी हुआ था। वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। मोतिहारी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज उसे गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


वारंट और कुर्की की भी दरोगा ने नहीं की परवाह
बताया जा रहा है कि दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा पर करीब दो वर्ष पूर्व ही गौरे गांव निवासी नवीन कुमार सिंह ने गोली चलाने और जबरन रंगदारी में जमीन लिखवाने का मुकदमा न्यायालय में दायर किया था। केस की सुनवाई शुरू हुई तो दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा कोर्ट में पेश ही नहीं हुआ। जब कई तारीखों पर दरोगा पेश नहीं हुआ तो कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट और कुर्की निकाल दिया। लेकिन, दरोगा राम बहादुर प्रसाद कुशवाहा ने इसकी परवाह नहीं की। वह अपनी हनक पर ड्यूटी घूमता रहा। इसी हनक में आज केस की पैरवी करने एसपी ऑफिस पहुंता तो एसपी ने फौरन मोतिहारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed