फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Railway staff murder in Gaya Bihar, dead body found in water tank of railway quarter gaya

Bihar : सरकारी आवास में रेलकर्मी की हत्या, पानी टंकी में नमक डाल छोड़ी लाश; पटना से गया लौटने पर मर्डर

Sun, 28 Apr 2024 09:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 28 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

Bihar : बिहार में अपराधियों ने एक रेलकर्मी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को उसके सरकारी आवास के पानी वाले हौज में डालकर उसमें नमक डाल दिया। अब पुलिस ने शव बरामद किया है।  

विज्ञापन
Bihar News : Railway staff murder in Gaya Bihar, dead body found in water tank of railway quarter gaya
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अपराधियों ने गया में एक रेलकर्मी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को उसके सरकारी आवास के पानी वाले हौज में डालकर उस पर नमक छिड़क दिया। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर कॉलनी की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना, रेल थाना और आरपीएफ़ की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान इंस्पेक्टर रेलवे कॉलोनी के कर्मचारी आवास संख्या 416 निवासी संजय कुमार सिन्हा के रूप में की गई है। वह अभियंत्रण विभाग में ट्रैकमैन पद पर कार्यरत थे। वह पानी टीम के मेट भी थे। पराधियों ने संजय कुमार सिन्हा की लाश को रेल कर्मचारी आवास के हौज में डाल दिया था। अब पुलिस ने लाश बरामद किया है।

विज्ञापन


ऐसे हुई लोगों को घटना की जानकारी 
रेलवेकर्मी का कहना है कि रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा 25 अप्रैल को ड्यूटी करने के बाद छुट्टी लेकर पटना चले गए थे। पटना से लौटने के बाद उनकी हत्या सरकारी आवास में कर दी गई और लाश को आवास के ही पानी वाले हौज में बोरे में रखकर उस पर नमक डाल दिया गया था। छुट्टी का समय पूरा होने के दो दिन बाद तक जब वह ड्यूटी पर नहीं गये तब सहकर्मी उन्हें ढूंढने के लिए उनके आवास पर गये। वहां जाने पर उन लोगों की नजर आवास में खून के धब्बों पर पड़ी। फिर आसपास तेज दुर्गन्ध से लोगों को शक हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी और जीआरपी को दी गई। पुलिस के वहां पहुँचने पर मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


दो शादियों की भी हो रही चर्चा
सहकर्मियों का कहना है कि मृत रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा ने दो शादियाँ कर रखी थी। दोनों पत्नी से संतान भी हैं। संजय के बारे में लोगों का कहना है कि दोनों पत्नियों और उनके बच्चों की देखभाल किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी टीम में भी काम कर चुके है संजय
रेलवे सूत्रों के अनुसार मृत रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा पूर्व मध्य रेल के अभियांत्रण विभाग की निगरानी टीम के साथ भी कुछ समय के लिए कार्य कर चुके हैं। एक चर्चा यह भी है संजय अन्य रेलकर्मियों (अपने सहयोगियों) के साथ होने वाली विभागीय परेशानी में उनका बढ़ चढ़कर साथ भी देते थे और उनकी परेशानी को दूर किया करते थे।

शराब के भी थे शौकीन 
स्थानीय लोगों के अलावा उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि संजय कुमार सिन्हा शराब के काफी शौकीन थे। एक बार शराब सेवन करने के मामले में हिरासत में जा चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सीसीटीवी का तार काटकर डीवीआर किया गायब
घटना के संबंध में सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर कॉलनी में रेलकर्मी के घर से उनका शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जांच के दौरान घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही सीसीटीवी कैमरे का तार कटा हुआ मिला। घटना को अंजाम देने वाले डीवीआर भी गायब कर दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed