फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Pt. Dhirendra Shastri will preach Hanumanth Katha in Gopalganj Bihar

Dhirendra Shastri : बिहार में फिर पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनायेंगे हनुमंत कथा, शेड्यूल जारी

Sun, 02 Mar 2025 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 02 Mar 2025 07:12 PM IST
सार

Bihar : बिहार में फिर पं. धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से बिहार में हनुमंत कथा सुनायेंगे। उनके आगमन और प्रस्थान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उनके आगमन से पहले सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Pt. Dhirendra Shastri will preach Hanumanth Katha in Gopalganj Bihar
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से बिहार के गोपालगंज आ रहे हैं, जहां वह हनुमंत कथा कहेंगे। इसको लेकर भोरे प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव स्थित राम जानकी मठ में प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के आगमन और उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के लिए 2500 पुलिस के जवान लगाए जा रहे हैं। खुद गोपालगंज के एसपी अवधेश कुमार दीक्षित रामनगर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल से लेकर आवागमन के रास्तों की जांच की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठकर रूट चार्ट तैयार किया गया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा आठ लेयर में होनी है, इसे लेकर भी मंथन किया गया। इधर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुशीनगर जिले के सेवरही से कथा स्थल तक सड़क मार्ग से आएंगे। जिसकी सुरक्षा और उनके आने जाने के मार्ग को भी चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे 2500 जवान 
रामनगर के राम जानकी मठ पर छह मार्च से 10 मार्च तक आयोजित हनुमंत कथा सुनाने बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं। भोरे की धरती पर उनके आगमन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है, तो वहीं उनके भक्तों की भारी भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को रामनगर मठ पर एसपी ने जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पांच दिनों तक भोरे मीरगंज मुख्य सड़क से कार्यक्रम स्थल तक के रूट चार्ट, पार्किंग स्थल पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम स्थल से लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रूट और निवास स्थल तक पुलिस के 2500 जवान सुरक्षा कार्य में लगाए जाएंगे। खुद एसपी अवधेश दीक्षित ने इसकी जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उन्हें सुनने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखना है इसके लिए पार्किंग और रूट चार्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन और प्रस्थान का शेड्यूल जारी 
रामनगर में हनुमंत कथा सुनाने आ रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन और प्रस्थान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच मार्च को खजुराहो एयरपोर्ट से पटना एयरपोर्ट पर अपने चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से वह वैशाली जिले के जुरावनपुर गांव पहुंचेंगे। जहां शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन शाम को पुनः वापस सड़क मार्ग से होते  हुए पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से चार्टर प्लेन से कुशीनगर एयरपोर्ट उतरेंगे। वहां से सेवरही निवासी अजय राय के निवास स्थान पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद छह मार्च की सुबह तीन बजे सड़क मार्ग से कथा स्थल राम जानकी मठ पर पहुंचेंगे। कथा के बाद 10 मार्च को शाम 5:00 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट से खजुराहो एयरपोर्ट अपने चार्टर विमान से जाएंगे। छह मार्च को कथा स्थल तक वह सड़क मार्ग से आएंगे। जिसे लेकर पुलिस द्वारा रूट चार्ट तैयार किया गया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा सुनने के लिए रामनगर में पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जर्मन हैंगर तकनीक से बना रहे पंडाल को मेरठ के कारीगर अब अंतिम रूप देने में लगे हैं। 60 एकड़ के बड़े भू भाग में लगे इस पंडाल में भक्तों के बैठने की क्षमता है।

सभी लोग नीचे बैठकर सुनेंगे कथा, कोई वीआईपी नहीं 
रामनगर में आयोजित हनुमंत कथा के मुख्य यजमान अजय राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोई वीआईपी नहीं है, सभी लोग नीचे बैठकर कथा का रसपान करेंगे. उन्होंने बताया कि महाराज बागेश्वर धाम सरकार का निवास स्थान भी बनकर तैयार हो चुका है. जहां वे कथा के बाद रात्रि विश्राम करेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सरकार के द्वारा वाइ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. जिनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन होमवर्क कर रहा है. उन्होंने बताया कि बाबा ने स्वयं समूचे बिहार वासियों को निमंत्रण दिया है. इसलिए वह आएं और कथा का रसपान करें. मौके पर हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज, मुकुल राय, बृजेन्द्र पांडेय, राजू सिंह, कृष्णकांत सिंह आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed