फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Pregnant woman burnt alive condition critical treatment continues

Bihar News: गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर होने पर इलाज जारी, जानें पूरा मामला

Fri, 08 Mar 2024 09:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 09:05 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला को जिंदा जलाया गया है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Bihar News Pregnant woman burnt alive condition critical treatment continues
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में पति के द्वारा पत्नी को आग लगाकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। वहीं, आग से झुलसकर एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया गांव की है। घायल महिला की पहचान धनौली फुलवरिया गांव के रहने वाले दीपक कुमार की पत्नी ट्विंकल कुमारी के रूप में की गई है। घायल महिला के पति दीपक कुमार ने बताया है कि हम लोग घर में नहीं थे। तभी पता चला कि गैस के चूल्हा से आग लग गई और इस आग में वह बुरी तरह से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल में हम लोग उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन


इस दौरान घायल महिला कि मां ने ससुराल वालों पर आग लगाकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि तीन साल पहले ही दीपक कुमार के साथ शादी कराए थे और शादी के बाद से ही मेरी बेटी को गाली-गलौज और मारपीट भी करते रहता था। आखिरकार आज मेरी बेटी को आग लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला ट्विंकल कुमारी की एक पुत्र भी है। उन्होंने बताया कि अभी भी ट्विंकल कुमारी गर्भवती है और गर्भवती हालत में आग लगाकर करने का प्रयास किया। इस दौरान घायल महिला ने नगर थाना को अपने फर्द अभियान में दिया है कि मेरा पति किसी लड़की से बात करता है। जब इसका विरोध किया तो मारपीट और गाली-गलौज देता है। आज भी एक लड़की से बात कर रहा था। तभी मेरे द्वारा विरोध किया गया था इसी से नाराज़ हो कर पति ने केरोसीन तेल छिड़ककर आग लगाकर जिंदा करने का प्रयास किया। 


इस घटना के बाद नगर थाने के पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से फर्द बयान लिया है। इस फर्द बयान में घायल महिला ने अपने पति पर ही जिंदा जलकर मरने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed