फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore said - Youth should play active role in politics, domicile policy

Bihar News: प्रशांत किशोर बोले- राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा, बिहार में डोमिसाइल नीति जरूरी

Sun, 04 Aug 2024 07:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जब- जब युवा शक्ति अंगड़ाई ली है बदलाव आया है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और कहा कि आपके बीच से ही लोग मुखिया, जिला परिषद, विधायक आदि बनेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore said - Youth should play active role in politics, domicile policy
कार्यक्रम को संबोधित करते जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बापू सभागार में जन सुराज की ओर से युवा संवाद का आयोजन किया गया। जनसुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि  बिहार के लोग रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं और यहां मौजूदा सरकार दूसरे प्रदेशों के लोगों को नौकरी दे कर बिहारियों को बुड़बक बना रही है।उन्होंने कहा कि बिहार और देश की सरकारों ने बिहार को न सुधरने वाला राज्य समझकर बिहारियों को अपनी किस्मत पर रोने के लिए छोड़ दिया है। अब बिहारी युवाओं की जिद है जन सुराज और जन सुराज के माध्यम से बिहार को सुधारने की जिद पर युवा शक्ति अड़ गई है। बिहार के युवाओं में बड़ी बेरोज़गारी है और नौकरियां दूसरे प्रदेशों के लोग ले जा रहा है। बिहार में डोमिसाइल लागू किया जाना चाहिए ताकि बेरोजगारी का दंश झेल रहे बिहारी युवाओं को रोजगार मिल सके और पलायन कम हो सके। 

विज्ञापन


जन सुराज राजनीति में भागीदार बना रहा है
प्रशांत किशोर ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जब- जब युवा शक्ति अंगड़ाई ली है बदलाव आया है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और कहा कि आपके बीच से ही लोग मुखिया, जिला परिषद, विधायक आदि बनेंगे। इस भीड़ में बैठे युवाओं में से बहुतेरे विधानसभा के लिए चुन कर आयेंगे विश्वास रखिए। उन्होंने कहा कि महान दार्शनिक अरस्तू ने कहा था कि जब समाज के अच्छे लोग राजनीति से दूर हो जाते है तब कोई मूर्ख शासन करने लगता है। सभी समाज में अच्छे लोग हैं जिन्हें ढूंढ कर जन सुराज राजनीति में भागीदार बना रहा है। आपको साधन संसाधन की चिंता नहीं करनी है। उसकी चिंता अपने भाई प्रशांत किशोर पर छोड़ दीजिए।
विज्ञापन

 

Bihar News: Prashant Kishore said - Youth should play active role in politics, domicile policy
जनसुराज के कार्यक्रम में आए लोगों की भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

243 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा जनसुराज
पीके ने कहा कि एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ दो अक्टूबर को जन सुराज नाम से एक पार्टी बनाई जाएगी। प्रशांत किशोर ने दुहराया कि जन सुराज आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा और सरकार बनाएगा। कार्यक्रम को पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, डॉ. संजय पासवान ने भी संबोधित किया। जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने उक्त जानकारी दी। मौके पर एम एल सी अफाक अहमद, अवैस अंबर, शाहनवाज बदर,  भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पुत्री डाक्टर जागृत, पदयात्री राज कुमार राज, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, अभिषेक नारायण सिंह,रिषभ कुमार समेत अनेक लोग मंच पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed