{"_id":"67f00240011d83aa66032733","slug":"bihar-news-polytechnic-student-committed-suicide-case-lost-money-in-online-games-purnea-bihar-police-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Case : पॉलिटेक्निक के छात्र ने फंदे से झूलकर दी जान, ऑनलाइन गेम में हार से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide Case : पॉलिटेक्निक के छात्र ने फंदे से झूलकर दी जान, ऑनलाइन गेम में हार से था परेशान
Fri, 04 Apr 2025 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:31 PM IST
सार
Bihar : ऑनलाइन गेम की लत के कारण अब तक कई जानें जा चुकी हैं। आज फिर ऐसा ही कुछ हुआ। पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। पुलिस का दावा है कि यह मौत भी ऑनलाइन गेम से ही जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पूर्णिया में पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के केपी मार्केट गली की है। मृतक छात्र की पहचान सहरसा जिले के दिलीप शाह के पुत्र पारस कुमार (22) के रूप में की है। छात्र पूर्णिया में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: राजद ने कहा- सरकारी अधिकारी, डिप्टी सीएम और मंत्री के वेटर बन गए? कहा-चाटुकारिता की सारी सीमाएं लांघ दी
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के पिता दिलीप साह का कहना है कि पारस दो भाइयों में छोटा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम को आखिरी बात हुई थी। पारस ने रसोई गैस समाप्त होने पर एक हजार रुपये की मांग की। पारस ने कहा था कि उनके क्रेडिट अकाउंट में 5 हजार रुपया गया है। कोई युवक आपके पास जाएगा 45 सौ रुपया दे दीजिएगा। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद ही रॉकी कुमार नामक युवक के एकाउंट में 45 सौ रुपया भेजने को कहा।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के पिता दिलीप साह ने बताया कि पारस को ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी। ऑनलाइन गेम में वह कई बार हार चुका था। पिछले वर्ष पॉलिटेक्निक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में चार विषय में फेल हो गया था, जिसको लेकर उसे डांट फटकार भी लगी थी। मृतक के सहपाठियों ने कहा कि गुरुवार की रात खाना खाकर सभी अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। शुक्रवार दिन के 2 बजे तक पारस ने कमरा नहीं खोला। काफी आवाज देने के बाद भी जब कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया, मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी; कल दो के बाद अब कितने नाम जुड़ गए?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अंदर से बंद कमरे को तोड़कर प्रवेश किया। अंदर जाते ही पारस को फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि फंदे से लटक कर युवक ने आत्महत्या की है। युवक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद परिजनों से आवेदन लेकर लाश परिजन को सौंप दिया गया।