फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM Modi visit Rajgir, inauguration newly constructed campus of Nalanda University.

PM Narendra Modi : राजगीर आ रहे हैं पीएम मोदी, करेंगे नालन्दा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उदघाटन

Sat, 15 Jun 2024 09:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Jun 2024 09:20 PM IST
सार

Bihar : पीएम नरेन्द्र मोदी पहली बार राजगीर आ रहे हैं। नालन्दा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस के उदघाटन समारोह में शिरकत करने को लेकर, पीएम मोदी का आगमन संभावित है। इस दौरान वह देश-विदेश के स्टूडेंट्स को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : PM Modi visit Rajgir, inauguration newly constructed campus of Nalanda University.
पीएम पहुंच रहे राजगीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 19 जून को राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय नालन्दा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम शामिल होने पहुंचेंगे। नालन्दा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस (परिसर) के उदघाटन समारोह में शिरकत करने को लेकर, पीएम मोदी का आगमन संभावित है। इस दौरान वह देश विदेश के स्टूडेंट्स को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजगीर में पहली बार आगमन होने जा रहा है।

विज्ञापन


जानिए क्या है पीएम के आगमन का कार्यक्रम 
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की राजगीर यात्रा बनारस से शुरू होगी। वह 19 जून को बनारस एयरपोर्ट से साढ़े 08 बजे गया के लिए उड़ान भरेंगे। गया एयरपोर्ट पर उनका  09:10 बजे आगमन होगा। इस दौरान गया एयरपोर्ट से ही पुनः 09 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर नालन्दा जिला के लिए उड़ान भरेगा, जहां नालन्दा जिला के राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय नालन्दा विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलिपैड पर उनका हेलिकॉप्टर 10 बजकर 50 मिनट पर लैंड करेगा। हेलिपैड से वह अपने काफिले के साथ विश्वविद्यालय 
विज्ञापन

कैंपस के सड़क मार्ग से मुख्य समारोह स्थल सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में 10 बजे पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी समारोह के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का विधिवत उदघाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक रहेंगे बिहार में 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 बजे से 11:30 बजे तक यानी कुल डेढ़ घंटे के समारोह में वह शामिल रहेंगे। जानकारी के मुताबिक वह वहां नालन्दा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे देश विदेश के स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। फिर समारोह के समाप्ति के बाद 11 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से गया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed