फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM modi marked Nitish-Sushil contribution to Bihar, CM Nitish kumar met Sushil modi

Sushil Modi : सुबह पीएम मोदी ने याद किया, शाम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सुशील मोदी से मिलने; जानें हालचाल

Sun, 07 Apr 2024 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Apr 2024 08:17 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर गये और उनका हाल समाचार पूछा। सीएम नीतीश कुमार उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।

विज्ञापन
Bihar News : PM modi marked Nitish-Sushil contribution to Bihar, CM Nitish kumar met Sushil modi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशील मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

नवादा में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आये और जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा। बिहार में एक वह भी समय था कि हर मां अपने बेटियों के घर से बाहर निकलने पर डरती थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। नीतीश जी और सुशील मोदी जी के प्रयासों को बिहार उन परिस्थितियों से बाहर निकाला है। फिर शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर गये और उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इलाज के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली और  सुशील कुमार मोदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह जल्द स्वस्थ होकर लोगों के बीच फिर से उपस्थित होकर उनकी सेवा करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी अस्वस्थ हैं 
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से उनकी हालत अच्छी नहीं है। इस बात की जानकारी लोगों को तब मिली जब वह अपना इलाज करवाकर पटना लौटे। वह जब एयरपोर्ट पर व्हील चेयर पर बैठकर बाहर निकले तो वहां मौजूद लोग उनको देखकर हैरान रह गये थे। उनको देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि व्हील चेयर पर बैठा शख्स सुशील मोदी ही हैं। लोगों ने उसके स्वास्थ्य को बेहतर होने की कामना की।

विज्ञापन


राजद परिवार ने भी जताया दुःख 

शनिवार को तेज प्रताप यादव सुशील मोदी की खराब तबियत की बात सुनकर उनसे मिलने पहुंचे थे।  तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें उनकी दीदी के सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें पता चला कि सुशील मोदी की तबियत खराब है, इसलिए वह उनका हाल-समाचार पूछने उनके आवास पर आये और उनकी तबीयत के बारे में पूछा। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की एयरपोर्ट वाली तस्वीर को देखकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दुःख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ को व्यक्त करते हुए अपनी बात कही।  लालू प्रसाद ने लिखा था- 'भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूँ। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूँ।वह जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी है। परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों ताकि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सबको फायदा मिलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed