फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   People of other religion begging in guise of sadhus, video viral

Bihar News: साधु के वेश में भीख मांग रहे थे मुस्लिम युवक, बजरंग दल के कार्यकर्ता ने डंडों से पीटा

Wed, 27 Jul 2022 01:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

इस मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बजरंग दल द्वारा पकड़े गए लोग नजर आ रहे हैं। इन लोगों की पिटाई किए जाने की भी खबर है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
People of other religion begging in guise of sadhus, video viral
साधु बनकर घूम रहे 6 लोगों को वैशाली में पीटा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के वैशाली में बजरंग दल के लोगों ने छह को पकड़ा है, जो साधु के वेश में भीख मांग रहे थे। ये अलग धर्म के बताए गए हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

इस मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बजरंग दल द्वारा पकड़े गए लोग नजर आ रहे हैं। इन लोगों की पिटाई किए जाने की भी खबर है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यूपी के बहराइच जिले से आए थे
वैशाली पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। वैशाली के नगर थाना क्षेत्र के कदम घाट पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इनके पास से दो आधार कार्ड और चार मोबाइल मिले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले हैं और सावन के महीने में बैल लेकर भीक्षा मांगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत घूमने का आरोप
बजरंग दल का आरोप है कि कई दिनों से ये लोग साधु का वेश धारण कर मोहल्लों में घूम रहे थे। जब ये सूचना मिली कि ये हिंदू नहीं हैं तो पड़ताल की गई। इसके बाद सभी को पकड़ लिया गया। बजरंग दल नेता आर्यन सिंह ने आरोप लगाया कि ये रोहिंग्या हैं और किसी साजिश के तहत घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed