फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Patna SSP Awakash Kumar disputed between Union Minister bjp party Giriraj Singh Begusarai Bihar

Bihar: पटना के नये एसएसपी बने अवकाश कुमार, गिरिराज सिंह से भिड़कर सुर्ख़ियों में आये, एनकाउंटर से दिखाया था जलवा

Sat, 28 Dec 2024 11:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Dec 2024 11:46 PM IST
सार

Bihar : वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार को पटना एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। शालीन विचार के होने के बाद भी सोना लूट से अधिक बरामदगी, एनकाउंटर और केंद्रीय मंत्री को दो टूक जवाब देने की वजह से काफी चर्चित हुए थे।

विज्ञापन
Bihar News : Patna SSP Awakash Kumar disputed between Union Minister bjp party Giriraj Singh Begusarai Bihar
अवकाश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 2012 बैच के आईपीएस अवकाश कुमार पटना के एसएसपी बनाये गये हैं। अवकाश कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के जगदीशपुर के रहने वाले हैं। वह सोना लूट और बरामदगी के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ हुए विवाद मामले में काफी चर्चित हुए थे। 

विज्ञापन


इस वजह से आये थे चर्चा में 
आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार का तबादला भोजपुर से बेगूसराय होने के बाद अवकाश कुमार काफी चर्चा में आये थे। बात वर्ष 2019 की है जब अवकाश कुमार क्राइम हब कहे जाने वाले बेगूसराय का एसपी बने। उन्होंने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 12 जनवरी 2019 को बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में एक साथ तीन कुख्यात अपराधियों सुमंत कुमार, बलराम साहनी और धर्मा यादव को ढेर कर दिया। उसी समय एसपी अवकाश कुमार सुर्खियों में आये।
विज्ञापन



                 

Bihar News : Patna SSP Awakash Kumar disputed between Union Minister bjp party Giriraj Singh Begusarai Bihar
अवकाश कुमार और गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गिरिराज सिंह से हुई थी नोंक-झोंक 
हत्या के एक मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें फोन कर काफी कुछ कहा था। उस समय वक्ष कुमार ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खुली चुनौती दी थी, जिस घटना की  काफी चर्चा हुयी थी।  14 फरवरी 2020 को गिरिराज सिंह ने अवकाश कुमार को अपराधियों को शह देने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप निर्दोष लोगों को पकड़ कर जेल भेज देते हैं और अपराधियों को छोड़ देते हैं। गिरिराज सिंह के इस आरोप का अवकाश कुमार ने पलटवार करते हुए जवाब दिया था कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जो आरोप मुझ पर लगा रहे हैं उसका वह प्रमान्मुझे या मेरे वरीय अधिकारी को उपलब्ध कराएँ। अवकाश कुमार ने कहा था कि मंत्री जी जिस अपराधी को प्रश्रय देने का आरोप मुझपर लगा रहे हैं, उसका नाम भी बताया जाय और प्रमाण भी दिए जाएँ।                   
 

Bihar News : Patna SSP Awakash Kumar disputed between Union Minister bjp party Giriraj Singh Begusarai Bihar
गुप्तेश्वर पाण्डेय से सम्मानित होते एसएसपी अवकाश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

9 किलो सोना लूट मामले में 14 किलो सोना किया था बरामद 
बेगूसराय में 12 नवंबर 2019 को गढ़हारा ओपी के ठाकुरीचक के पास अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण के दो व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर और उसके ड्राइवर को गोली मारकर हत्या कर करीब 15 किलो सोना लूट लिया था। इस मामले में एसपी अवकाश कुमार ने सभी लूटे गए सोना के साथ उन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में कारोबारी ने मात्र 9 किलो सोना लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन आईपीएस अवकाश कुमार की टीम ने 14 किलो सोना बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed